search

Gopalganj Crime: गेम के चक्‍कर में साजिश: किशोर की चालाकी ने उड़ाए होश

cy520520 2025-10-19 22:08:22 views 1211
  

किशोर ने रची खुद की अपहरण की साजिश। सांकेतिक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। आनलाइन गेम की लत किशोरों को अपराधी बना रही है। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोर ने गेम के चक्‍कर में ऐसा कर दिया, जिसने स्‍वजनों के साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया है। दरअसल किशोर ने अपने दाेस्‍तों के साथ मिलकर अपने ही अपहरण का नाटक कर दिया। पिता से फि‍रौती भी मंगवाई। पुलिस ने तकनीकी माध्‍यम से जब पूरी घटना का पर्दाफाश किया तो सच्‍चाई सामने आई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार किशोर नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर अपने घर से थावे जाने की बात कहकर निकला। कुछ देर बाद उसने घर कॉल कर बताया कि थावे बाजार में है, जल्‍द ही घर आ जाएगा। काफी देर तक नहीं लौटने पर मां ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो नंबर बंद बताने लगा। इससे मां को चिंता हुई। उन्‍होंने घर में इसकी जानकारी दी। चिंता में डूबे स्‍वजन नगर थाने पहुंचे। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। इसी बीच किशोर के नंबर से ही उसके पिता के नंबर पर कॉल आया। आवाज अंजान व्‍यक्‍त‍ि की थी। उसने कहा कि आपके बेटे काे किडनैप कर लिया गया है। सही-सलामत उसकी वापसी चाहते हैं तो तीन लाख रुपये फिरौती देनी होगी। इससे माता-पिता और सहम गए। पुलिस को इस बाबत बताया।

टेक्निकल सेल व नगर थाना की पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लिया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर शहर के राजेंद्र नगर पहुंची। वहां एक घर में छापेमारी की और किशोर को मुक्‍त कराया। उसके साथ तीन और किशोर थे।  

नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि किशोर ने खुद ही दोस्तों के साथ मिलकर अपनी अपहरण की साजिश रची थी।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोर ने गेम खेलने के चक्कर में कर्ज लिया था। कर्ज लौटाने के लिए उसके खुद ही साजिश रची थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737