search

गोल्डन सूट पहने महिला को देखते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ऐसी करतूत... उड़ा दिए होश

Chikheang 2025-10-15 09:06:11 views 1244
  



जागरण संवाददाता, शामली। वीवीआइपी कथा में महिलाओं की चेन चोरी करने वाले मद्रासी गिरोह की एक महिला सदस्य को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला ने अपनी अन्य पांच महिला सदस्याओं के साथ शामली के प्रमुख उद्यमी अनुज गर्ग के यहां आयोजित श्रीराम कथा में पांच महिलाओं की चेन चोरी की थी। अन्य फरार पांच महिलाओं की पुलिस तलाश कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

23 नवंबर को शहर की पाश कालोनी कमला कालोनी में प्रमुख उद्यमी अनुज गर्ग के यहां श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें कथाव्यास शांतनु महाराज शामली आए थे। कथा के बाद महाआरती हुई। इस दौरान पांच महिलाओं की सोने की चेन चोरी कर ली गई थी। उद्यमी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मामले में शामली रेलवे स्टेशन से मुखबिर की सूचना पर एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम ज्योति पत्नी स्व. सुरेश निवासी सीपीओ मदनगिर थाना आंबेडकर नगर नई दिल्ली बताया।

पुलिस ने महिला के पास से सोने की एक गिटी बरामद की (चेन को पिघलागर बनाई गई गिटी) बरामद की। महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके गिरोह में छह महिलाएं हैं। सभी छह महिलाएं मूल रूप से मद्रास निवासी है, लेकिन पिछले कई महीनों से दिल्ली में रहती है।

महिला ने बताया कि वह यू-ट्यूब के माध्यम से वीवीआइपी महाराज की कथा सुनती है। जो भी वीवीआइपी कथा किसी के आवास पर हो ऐसी कथाओं में महंगी साड़ी और गहने पहनकर शामिल होती है और इसके बाद घटनाओं को अंजाम देती है। शामली में भी छह महिलाओं ने पांच चेन चोरी की थी।

पुलिस अन्य पांच महिलाओं की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि अन्य महिलाओं की तलाश में दिल्ली दबिश दी जाएगी। जल्द ही फरार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

अभी तक नहीं हो सकी थी गिरफ्तारी

महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पहली बार भी गिरफ्तार हुई है। ग्रुप की छह महिलाएं विधवा है और परिवार चलाने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी।

महिलाओं ने बताया कि वह मूल रूप से मद्रास के रहने वाले है जबकि पिछले छह महीने में रहकर आसपास के क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। फिलहाल किसी भी थाने में महिलाओं का आपराधिक इतिहास भी नहीं मिला।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953