search

6 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला गिरोह पकड़ा गया, CCTV फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

cy520520 2025-10-14 19:37:04 views 1272
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। छोटे बच्चों को बहलाकर मानव तस्करी करने वाले गिरोह को अपहरण की गई एक बच्ची के साथ लखनऊ जीआरपी ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में इस गिरोह ने कई बच्चों का अपहरण कर उनको बेचने के जानकारी दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया की रहने वाली एक महिला अपने पति से नाराज होकर रविवार को लखनऊ आई थी। महिला छह साल की बच्ची के साथ रविवार रात लखनऊ जंक्शन के हाल में बैठी थी। तब ही महाराजगंज के भिठौली निवासी आमिर,बलरामपुर के दुर्गापुर की रहने वाली शांति देवी और बलरामपुर के महमूदपुर की कंचन ने पीड़ित महिला से दोस्ती बढ़ाई।

इन लोगों ने विश्वास में लेकर छह साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। महिला ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। जीआरपी ने लखनऊ जंक्शन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

इसके बाद तीनों मानव तस्करों तक पहुंचकर इनको गिरफ्तार किया और बच्ची को बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि ये लोग मुंबई और दिल्ली में सक्रिय देह व्यापार के गिरोह के संपर्क में थे। वहां से छोटा मॉल, बड़ा मॉल कोड में बात होती थी। उनकी मांग के अनुसार ही अपहरण कर बच्चों को बेचा जाता था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737