search

UP से आख‍िरकार सप्‍ताह भर की देरी से लौट गया मानसून, अब सर्द‍ियों का दौर शुरू

Chikheang 2025-10-14 00:07:45 views 1329
  

पूर्वांचल से आख‍िरकार सप्‍ताह भर की देरी से लौट गया मानसून।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी से आख‍िरकार सोमवार को मानसून पूरी तरह से लौट गया। समय से पहले आया मानसून इस बार समय से करीब सप्‍ताह भर बाद तक ट‍िका भी। हालां‍क‍ि व‍िजयदशमी पर हुई बरसात के बाद बादलों ने आवाजाही भले की लेक‍िन बार‍िश की सूरत नहीं बनी। अब आसमान साफ होने के बाद भी वातावरण में ठंड का असर बना हुआ है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि लंबे समय तक मानसून के वापसी की प्रक्र‍िया के बाद भी बार‍िश की संभावना से इंकार क‍िया था। समय से मानसून के व‍िदायी नहीं होने के बाद भी आर्द्रता में लगातार कमी आने और पूर्वांचल में गुलाबी ठंडक की दस्‍तक की वजह से भी मानसून की सक्र‍ियता की संभावना खत्‍म ही थी।

अब मानसून के पूरी तरह से व‍िदायी होने के बाद सोमवार को आसमान भी साफ रहा और वातावरण में गुनगुनी धूप का अहसास भी बना रहा। मौसम अब गुलाबी ठंडक की ओर हो चला है ल‍िहाजा सुबह कुहासा भी बनने लगा है। लोगों के घरों में कूलर एसी बंद होने के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे हैं। घरों में चादर के बाद अब कंबल और रजाई बक्‍से से न‍िकलने लगे हैं।  

वहीं सोमवार को मौसम व‍िभाग द्वारा जारी वाराणसी का अध‍िकतम तापमान 32.2 डि‍ग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.9 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस अध‍िक दर्ज क‍िया गया। न्‍यूनतम तापमान 19.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.0 ड‍िग्री कम रहा। जबक‍ि आर्द्रता अध‍िकतम 69 और न्‍यूनतम 68 फीसद दर्ज क‍िया गया। मौसम व‍िभाग ने अब इस पूरे सप्‍ताह आसमान साफ रहने की उम्‍मीद जताई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244