search

UP के इस जिले में 24 करोड़ से होगा सड़कों का चौड़ीकरण, इन गांवों की होगी बल्ले-बल्ले

Chikheang 2025-10-12 23:06:30 views 1285
  



संवाद सूत्र, रामपुरा। निनावली-कूसेपुरा मार्ग के अब दिन बहुरने वाले हैं। इस सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में और सुविधा हो जाएगी। इसके लिए करीब 24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अत्यधिक रहती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बढ़ेगी वाहनों की रफ्तार

यह मार्ग जिला मुख्यालय और मध्य प्रदेश की सीमा को भी जोड़ता है। जिसकी वजह से यह क्षेत्र का प्रमुख मार्ग माना जाता है। यह मार्ग चौड़ा न होने की वजह से यहां पर वाहनों की रफ्तार धीमी रहती है। कई बार एक साथ कई वाहन आने पर उनको निकलने में दिक्कत होती है। इसके साथ ही मार्ग चौड़ा न होने की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता है। यह मार्ग 6.35 किलोमीटर लंबा है।

इस मार्ग के निर्माण से किशनपुरा, सुंदरपुरा, निनावली, कूसेपुरा, कदमपुरा, छोटी बेड, बड़ी बेड़, मुल्ले का पुरा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखथे हुए उन्होंने सरकार को इस मार्ग के निर्माण, चौड़ीकरण का मांगपत्र भेजा था। जिस पर इसे स्वीकृत कर दिया गया है। मार्ग निर्माण के लिए 23.89 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168021