search

गोद भराई और शगुन के बाद लड़का पक्ष ने किया शादी से इनकार, दहेज के लालचियों पर केस दर्ज

deltin33 2025-10-12 22:06:29 views 1236
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



संसू, बनियाठेर/संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव खेड़ा खास निवासी एक व्यक्ति ने मुरादाबाद थाना कटघर क्षेत्र के गांव खरगपुर बाजे निवासी लोगों पर बेटी की गोद भराई व लड़के का टीका होने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
दहेज की मांग पूरी न होने पर गोद भराई के बाद शादी से इनकार, मुकदमा दर्ज


पीड़ित गांव खेड़ा खास निवासी राजीव कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी विशाल पुत्र अशोक के साथ तय की थी। इस दौरान उन्होंने लड़के का टीका और लड़के वालों ने खोद भराई की, लेकिन बाद में लड़के वाले दहेज की मांग बढाने लगे। उसके बड़ी मांग पूरी करने से मना कर दिया। तो लड़का पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया।

शिकायत पर 21 सितंबर को बनियाठेर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुए। उधर शनिवार को एसपी के आदेश पर बनियाठेर पुलिस ने विशाल, अशोक, नेहा और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476414