deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

फतेहाबाद में त्योहारी सीजन को देखते हुए बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, पुलिस अलर्ट मोड पर

cy520520 2025-10-12 21:36:30 views 893

  

त्योहारी सीजन के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर  



जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। अगर आप बड़ा वाहन लेकर बाजार में आ रहे है तो जरा सोच समझकर जाए। अगर सड़क पर वाहन मिला तो आपको ऑनलाइन चालान आपके घर पर आ जाएगा। दरअसल त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शहर में बड़े वाहनों की एंट्री बंद कर दी है। अब केवल चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद है, लेकिन धनतेरस व दीपावली के दिन दोपहिया वाहनों की एंट्री भी बंद रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले साल की तरह इस बार भी दीपावली का पर्व को लेकर संशय है। कुछ जगह पर 20 अक्टूबर को यह पर्व मनाया जा रहा है। लेकिन फतेहाबाद जिले में 21 अक्टूबर को यह पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में शहर में 22 नवंबर तक पुलिस की यह व्यवस्था रहेगी। पहले शहर में थाना होता था ऐसे में पुलिस कर्मचारी भी अधिक निगरानी रखते थे। लेकिन अब बस स्टैंड चौकी पुराने शहर थाना में शिफ्ट हो गई है। यहीं कारण है कि ट्रैफिक पुलिस को जिम्मेदारी निभानी होगी। अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसका चालान किया जाएगा। इसके लिए पार्किंग के सामने बैरिगेट्स लगा दिए गए है

त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी है। शहर को चारों तरफ से बैरिगेट्स लगा दिए है। वहां पर दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। शहर में पार्किग के सामने, जवाहर चौक, चार मरला कालोनी, डीएसपी रोड सहित अनेक जगह पर बैरिगेट्स लगा दिए गए है। यह स्थिति आने वाले दिनों तक भी जारी रहेगा ताकि बाजार में आने वाले किसी भी ग्राहक को परेशानी न आए। पहली बार जिले के बाहरी क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है। पुलिस लाइन के बाहर बैरिगेट्स लगा दिए गए है ताकि वाहनों की जांच हो सके।


धनतेरस पर बढ़ जाती है भीड़

करवा चौथ के बाद से ही बाजारों में भीड़ नजर आ रही है। लेकिन धनतेरस से एक दिन पहले दुकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए सामान सड़क पर रखने शुरू कर देते हैं। यही कारण है कि पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद हो जाती है। शहर में फव्वारा चौक से जवाहर चौक तक ही मुख्य बाजार है। ऐसे में पुलिस की गश्त भी अधिक रहेगी। रविवार के दिन भीड़ कम नजर आई, लेकिन अगले दो से तीन दिनों के अंदर भीड़ अवश्य देखने को मिलेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। किसी तरह की घटना को रोकने के लिए महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारी सिविल वर्दी में गश्त करते नजर आएंगे। उधर दुकानदारों से अाग्रह किया है कि वो सीसी कैमरे दुरुस्त रखे।

यहां पर रहती है अधिक भीड़


-हंस मार्केट।
-फव्वारा चौक।
-थाना रोड।
-अरोड़वंश धर्मशाला।
-चार मरला कालोनी।
-फूलों वाली मार्केट।
-जवाहर चौक।

पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि वाहनों को पार्किंग में खड़े करने होंगे। दरअसल पहले सदर थाना होता था। यहां पर नप ने इसे तोड़कर मल्टीपर्पज पार्किंग का निर्माण कर दिया है। अब इस पार्किंग को ठेके पर दे रखा है। अगर कोई वाहन खड़ा करता है तो उसे वाहन के अनुसार राशि देनी पड़ रही है। ऐसे वाहन चालकों का वाहन भी सुरक्षित रहेगा और पुलिस चालान भी नहीं करेगी। अगर दीपावली या धनतेरस पर सड़क पर वाहन खड़े मिले तो उनका चालान किया जाएगा।

सिद्धांत जैन, एसपी फतेहाबाद ने कहा कि त्योहारी सीजन में किसी को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी है। शहर में सबसे अधिक ध्यान दिया जा रहा है। अगर सड़क पर वाहन मिला तो उसका चालान किया जाएगा। लोगों से अपील है कि अपने वाहन पार्किंग में ही खड़ा करें ताकि किसी को परेशानी न आए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
125567