Forgot password?
 Register now
deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

त्रिकोणीय संघर्ष में फंसता प्रत्याशियों का भाग्य, मुजफ्फरपुर की इस सीट पर रोचक मुकाबला

cy520520 2025-10-12 19:42:58 views 321

  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



प्रमोद कुमार,मुजफ्फरपुर। शहर से सटे पश्चिमी भाग में स्थित कांटी विधानसभा क्षेत्र कांटी प्रखंड की 21 एवं मड़वन की 14 पंचायतों के अलावा कांटी नगर परिषद को मिलाकर बना है।

थर्मल पावर के कारण अपनी खास पहचान रखने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 3.17 लाख है। इसमें पुरुष मतदाता 1.67 लाख एवं महिला मतदाता 1.49 लाख हैं।

कांटी विधानसभा के इतिहास को देखें तो यहां प्रत्याशियों की भाग्यरेखा त्रिकोणीय मुकाबले में फंसती रही है। पिछले पांच विधानसभा चुनावों की बात करे तो यहां कभी आमने सामने का मुकाबला नहीं हुआ।

वर्ष 2005 फरवरी के विधानसभा चुनाव में लोजपा प्रत्याशी अजीत कुमार, राजद प्रत्याशी मो. जमाल एवं भाजपा उम्मीदवार अरविंद कुमार सिंह के बीच पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था।

उसके बाद 2010 के चुनाव में जदयू उम्मीदवार अजीत कुमार, राजद उम्मीदवार मो. इसराइल मंसूरी एवं निर्दलीय अशोक चौधरी के बीच मुकाबला हुआ।

वहीं 2015 में हम सेकुलर के अजीत कुमार, राजद के मो. परवेज आलम एवं निर्दलीय अशोक कुमार चौधरी के बीच मुकाबला हुआ।

पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में भी जदयू के मो. जमाल, राजद के इसराइल मंसूरी एवं निर्दलीय अजीत कुमार के बीच मुकाबला हुआ।

अब तक हुए 16 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के यमुना प्रसाद त्रिपाठी (1952, 1957 एवं 1962) के अलावा नलिनी रंजन सिंह ( 1980- एसयूसीआई, 1985-एसयूसीआई और 1990-जनता दल) एवं अजीत कुमार यहां से ( 2005 फरवरी - लोजपा, 2005 अक्टूबर - जदयू एवं 2010 - जेडीयू ) हैट ट्रिक लगा चुके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आजादी के बाद ढाई दशक तक यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ था। लेकिन, जेपी आंदोलन के बाद यहां से कांग्रेस का पांव ऐसे उखड़ा कि फिर से कोई कांग्रेसी क्षेत्र में पार्टी को खड़ा नहीं कर सका। 1972 के विधानसभा चुनाव में शंभु शरण ठाकुर कांग्रेस के टिकट पर अंतिम बार जीते।
त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर

वर्ष 2010 :

  • अजीत कुमार (39569) - जेडीयू , मो. इसराइल (31233) - राजद एवं अशोक कुमार चौधरी (29744) - निर्दलीय
  • 2015 :
  • अशोक कुमार चौधरी (57889) - निर्दलीय, अजीत कुमार (48344) - हम सेकुलर एवं मो. परवेज आलम (40809) - राजद
  • 2020 :
  • इसराइल मंसूरी (64458) - राजद, अजीत कुमार (54144) - निर्दलीय एवं मो. जमाल (25891)- जदयू

कांटी विधानसभा के मतदाता

वर्ष 2025

  • कुल मतदाता - 3,17,569
  • पुरुष - 1,67, 826
  • महिला - 1,49,728


वर्ष 2020

  • कुल मतदाता - 3,05,168
  • पुरुष - 1,62,686
  • महिला - 1,42,474
  • मतदान प्रतिशत : 63.18 प्रतिशत


वर्ष 2015

  • कुल मतदाता - 2,73,273
  • पुरुष - 1,47,698
  • महिला - 1,25,569

कांटी विधानसभा की अब तक की तस्वीर

  • 1952 यमुना प्रसाद त्रिपाठी (10783) कांग्रेस - नागेंद्र प्रसाद सिंह (7734) आइएनडी
  • 1957 यमुना प्रसाद त्रिपाठी (11948) कांग्रेस - यमुना प्रसाद शर्मा, (11503) आइएनडी
  • 1962 यमुना प्रसाद त्रिपाठी (11485) कांग्रेस - हरिहर प्रसाद शाही (8771) एसडब्लूए
  • 1967 एमपी सिन्हा (37693) कांग्रेस - यमुना प्रसाद शर्मा (6659) आईएनसी
  • 1969 हरिशंकर प्र. शाही (24589) एलटीसी - यमुना प्रसाद त्रिपाठी (12183) आईएनसी
  • 1972 शंभु शरण ठाकुर (11593) कांग्रेस - भुवनेश्वर राय (10131) एसयूसी
  • 1977 ठाकुर प्रसाद सिंह (18495) जेएनपी - नलिनी रंजन सिंह (10642) एसयूसी
  • 1980 नलिनी रंजन सिंह (26705) एसयूसी - शंभु शरण ठाकुर (15998) आईएनसी आई
  • 1985 नलिनी रंजन सिंह (17890) एसयूसी - तारकेश्वरी सिन्हा (17681) एलकेडी
  • 1990 नलिनी रंजन सिंह (20149 ) जेडी - शंभु शरण ठाकुर (14466) कांग्रेस
  • 1995 मुफ्ती मो. कासिम (66231) जेडी - अजीत कुमार (9381) कांग्रेस
  • 2000 गुलाम जिलानी वारसी (35023) राजद - अजीत कुमार (23979) एजेबीपी
  • 2005 फरवरी अजीत कुमार (38987) लोजपा - मो. जामाल (34819) राजद
  • 2005 अक्टूबर अजीत कुमार (32294) जेडीयू - मो. हैदर आजाद (28091) राजद
  • 2010 अजीत कुमार (39648) जेडीयू - मो. इसराइल (31233) राजद
  • 2015 अशोक कुमार चौधरी (58111) निर्दलीय - अजीत कुमार (42836 ) हम से
  • 2020 मो. इसराइल मंसूरी (64458) राजद - अजीत कुमार (54144) निर्दलीय
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

8288

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
25086
Random