search

मिसेज यूनिवर्स बनीं मकौड़ा की बेटी शेरी सिंह के नाम की विश्व में गूंज, 122 देशों की महिलाओं को हरा जीता खिताब

deltin33 2025-10-12 17:06:05 views 1108
  




मिसेज यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली शेरी सिंह। स्वजन को शुभकामनाएं देने पहुंच रहे लोग।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। भारत की 62 महिलाओं और विश्व के 122 देशों की प्रतिस्पर्धियों को मात देकर मिसेज यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली मकौड़ा की बेटी शेरी सिंह के नाम की विश्वभर में गूंज है। फैशन डिजाइनिंग, माडलिंग से शुरू सफर से नौ अक्टूबर को उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस मुकाम तक पहुंचने में माता-पिता पूर्व विधायक समीर भाटी के अलावा पति सिकंदर और छह वर्षीय बेटे दिलावर ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से मकौड़ा गांव से लेकर गुरुग्राम स्थित ससुराल तक लोगों में जश्न का माहौल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


फिलीपींस के मनीला शहर में आठ और नौ अक्टूबर को 48वीं मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोेजन हुआ था। इसमें विभिन्न देशों की 122 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में प्रतियोगियों का स्वभाव, बुद्धिमत्ता, खूबसूरती समेत कई बिंदु शामिल रहे। शेरी सिंह प्रत्येक चरण में प्रतिस्पर्धियों पर भारी पड़ीं। निर्णायक मंडल ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए मिसेज यूनिवर्स के खिताब से नवाजा।


पूर्व विधायक समीर भाटी ने बताया कि उनकी बेटी ने न केवल देश, बल्कि पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले का नाम रोशन किया है। शेरी की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने गर्व करने का अवसर दिया है। भारत में 19 अक्टूबर 2023 में आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में देशभर से 62 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। इनसभी को मात देकर शेरी सिंह ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता था।

पिता बताते हैं कि इसके बाद से ही बेटी मिसेज यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए तैयारी कर रही थी। बेटी की मेहनत रंग लाई। हम सभी को गौरवान्वित होने का मौका मिला। पिता का कहना है कि बेटी बचपन से ही कुछ खास करने का सपना संजाए थी। स्कूल और कालेजों में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में उत्साह से प्रतिभाग करती रही। दिल्ली के आईपी विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में डिग्री हासिल की थी। शेरी का कहना है जीत भारतीय महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और विश्व मंच पर उनके बढ़ते प्रभाव को बयां करेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
460113

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com