search

आज का इतिहास

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 992

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-  



  • 1657: फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।  


  • 1831: मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।  


  • 1866 : इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।  


  • 1880: पहले मराठी संगीत नाटक संगीत शाकुन्तल का पुणे में मंचन किया गया।  


  • 1932: इराक को यूके से आजादी मिली। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1920 में यूके ने इराक पर कब्जा किया था।  


  • 1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया।  


  • 1952: ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया। बारह वर्षों के बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक जितनी चाहें उतनी चाय पीने का हक मिला।  


  • 1977 : इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था, जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया।  


  • 1984 : भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।  


  • 1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए।  


  • 1992 : गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।  


  • 1995ः चीन और इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति बनी।  


  • 1995: अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओ जे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया।  


  • 1996ः पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने वनडे-इंटरनेशनल मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा।  


  • 2003ः पाकिस्तान ने हत्फ-मिसाइल का परीक्षण किया।  


  • 2005ः भारत और पाकिस्तान ने डील पर हस्ताक्षर किए कि दोनों एक-दूसरे को बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट की योजना के बारे में बताएंगे।  


  • 2008ः टाटा ग्रुप ने सिंगुर (पश्चिम बंगाल) में हिंसक प्रदर्शनों के बाद दुनिया की सबसे सस्ती कार बनाने का कारखाना लगाने की योजना ड्रॉप कर दी।  


  • 2013ः कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में पांच साल जेल की सजा सुनाई।  


  • 2018 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया।  


  • 2014ः पटना में दशहरे पर बिजली का तार गिरने की अफवाह से मची भगदड़ में 32 लोगों की मौत हुई।  


  • 2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित ‘‘अटल सुरंग’’ का उद्घाटन किया।  


  • 2021: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की। इस घटना में आठ लोगों की मौत हुई। यह मामला काफी चर्चा में रहा।  








Deshbandhu



World HistoryIndian and World HistoryHistory









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

12

Posts

1110K

Credits

administrator

Credits
116976

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com