search

यूपी में इमाम की पत्नी और दो मासूम बेटियों का कत्ल, मस्जिद में लहूलुहान हालत में मिले शव

Chikheang 2025-10-12 00:36:53 views 1292
  

घटना की जांच को मौके पर पहुंची बागपत पुलिस।  



संवाद सूत्र, दाहा (बागपत)। दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में स्थित बड़ी मस्जिद में इमाम की पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी गई। तीनों के शव मस्जिद परिसर स्थित इमाम के घर में लहूलुहान हालत में पड़े मिले। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को इमाम इब्राहिम की 30 वर्षीय पत्नी इसराना, पांच वर्षीय बेटी सोफिया और दो वर्षीय बेटी सुमैया की हत्या कर दी गई। तीनों के शव मस्जिद स्थित इमाम के घर के अंदर मिले। इसराना का शव जमीन और दोनों बच्चियों के लहूलुहान शव चारपाई पर पड़े हुए थे। इमाम देवबंद गए हुए थे।  

सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली। इरसाना मस्जिद परिसर स्थित अपने घर में आसपास के बच्चों को पढ़ाने का काम करती थी। इमाम मुजफ्फरनगर के सुन्ना गांव के रहने वाले हैं। पुलिस हर बिंदु पर घटना की जांच कर रही है। घटना की जानकारी दोपहर करीब तीन बजे उस समय मिली जब बच्चे मस्जिद में पढ़ने गए, तो घर के अंदर तीनों के शव पड़े हुए थे।  

इब्राहिम चार साल से मस्जिद में रह रहे थे। सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। देखने से लगता है कि तीनों की धारदार हथियार से हत्याएं की गई है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी की पंखे में आए करंट से मौत

संवाद सूत्र, पुरकाजी। गांव अब्दुलपुर में एक किशोरी की पंखे में आए करंट से मृत्यु हो गई। गांव अब्दुलपुर निवासी कृष्ण पाल की 15 वर्षीय पुत्री चांदनी शुक्रवार को अपने घर में फर्श पर पोछा लगा रही थी। इसी दौरान उसने पंखे को हाथ से हटाने का प्रयास किया, जिससे उसे करंट लग गया और वह मूर्छित हो गई। कुछ समय बाद स्वजन घर लौटे और चांदनी को पुरकाजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168021