deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

UP Richest Persons: यूपी की टॉप 5 अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, घड़ी के मालिक से छिना नंबर वन का ताज

LHC0088 2025-10-11 23:40:17 views 1245

  

UP Richest Persons: यूपी की टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, घड़ी के मालिक से छिना नंबर वन का ताज



नई दिल्ली। हुरुन इंडिया की लिस्ट आने के बाद उत्तर प्रदेश के अमीरों की लिस्ट में बलट उलटफेर देखने को मिला है। पिछले लिस्ट के अनुसार नई लिस्ट में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। आज के इस लेख में हम आपको यूपी के टॉप अमीरों (UP Richest Persons) के बारे में बताएंगे कि आखिर कौन यूपी की टॉप 5 सबसे अमीर व्यक्ति हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- इस 12th Pass लड़के की वजह से अरबपतियों की लिस्ट में आया प्रयागराज का नाम, दौलत 14 हजार करोड़ के पार

कानपुर के घड़ी समूह के मुरलीधर ज्ञानचंदानी इस सूची में पिछले साल नंबर वन पर थे। लेकिन अब उनका नंबर वन का ताज छिन गया है। ये ताज किसी और के हाथ लग गया है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन हैं जिन्होंने मुरलीधर ज्ञानचंदानी को पछाड़कर यूपी के सबसे अमीर शख्स का ताज अपने नाम किया।
कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार इस बार यूपी के सबसे अमीर शख्स का खिताब नोएडा के आदित्य खेमका को गया है। उनकी कंपनी आदित्य इन्फोटेक लगातार अच्छी ग्रोथ कर रही है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक आदित्य खेमका की नेट वर्थ 35,140 करोड़ रुपये है। उनकी कंपनी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। पहले यूपी के सबसे अमीर व्यक्ति मुरलीधर ज्ञानचंदानी थे। उनकी नेटवर्थ 15800 करोड़ रुपये थी। लेकिन अब वह पिछड़ गए हैं। मुरली ज्ञानचंदानी की नेटवर्थ कम होकर 8,880 करोड़ रुपये रह गई है।
TOP 5 UP Richest Persons 2025
रैंकनामकुल संपत्ति (करोड़ में)कंपनीकिस शहर से
1आदित्य खेमका35,140आदित्य इन्फोटेकनोएडा
2अलख पांडे14,520फिजिक्सवालाप्रयागराज
3सचिन अग्रवाल11,320पीटीसी इंडस्ट्रीजलखनऊ
4मुरलीधर ज्ञानचंदानी8,880घड़ी समूहकानपुर
5बिमल ज्ञानचंदानी5,920घड़ी समूहकानपुर
सोर्स: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025


मुरली ज्ञानचंदानी दूसरे नंबर पर भी नहीं है। यूपी के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं अलख पांडे। उनकी नेटवर्थ 14,520 करोड़ रुपये है। इसके बाद नंबर तीन पर हैं सचिन अग्रवाल। लखनऊ के सचिन अग्रवाल की नेट वर्थ 11,320 करोड़ रुपये है। सचिन अग्रवाल के बाद नंबर आता है कानपुर के मुरलीधर ज्ञानचंदानी का है। वह 8,880 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ यूपी के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इसके बाद कानपुर के ही बिमल ज्ञानचंदानी आते हैं। उनकी नेट वर्थ 5,920 करोड़ रुपये है।
UP के किस शहर में सबसे ज्यादा अरबपति
UP के किस शहर में सबसे ज्यादा अरबपति
क्रमांकशहरअरबपतियों की संख्या
1नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)15
2कानपुर8
3आगरा5
4लखनऊ4
5गाजियाबाद3
6प्रयागराज1
7फैजाबाद1
8बुलंदशहर1
9ग्रेटर नोएडा1
10अलीगढ़1
11गोरखपुुर1
कुल41

पिछले साल की लिस्ट
रैंकनामकुल संपत्ति (करोड़ में)बिजनेसकिस शहर से
1मुरलीधर ज्ञानचंदानी15,800घड़ी समूहकानपुर
2बिमल ज्ञानचंदानी10,500घड़ी समूहकानपुर
3सचिन अग्रवाल9,800पीटीसी इंडस्ट्रीजलखनऊ
4लक्ष्मण दास7,700अमृत बॉटलर्सअयोध्या
5हितेश ओबेरॉय7,600जानकारी एजनोएडा
6दिनेश चंद्र अग्रवाल5,400इंडियामार्टनोएडा
7अलख पांडे4,500फ़िज़िक्सवालाप्रयागराज
8यशीश दहिया4,100पीबी फिनटेकनोएडा
9अनिल कुमार सिंह4,100एप्को इंफ्राटेकलखनऊ
10बृजेश अग्रवाल3,700इंडियामार्टनोएडा
सोर्स: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024


यह भी पढ़ें- UP Richest List 2025: लखनऊ, कानपुर और वाराणसी नहीं, UP के इस शहर में है \“अरबपतियों की फौज\“; देखें पूरी लिस्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124965