search

अयोध्या दीपोत्सव को लेकर डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, इस दिन होगा भव्य आयोजन

cy520520 2025-10-11 23:36:32 views 1246
  

अयोध्या दीपोत्सव को लेकर डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। अयोध्या दीपोत्सव 19 अक्टूबर को है। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। दीप प्रज्जवलन के लिए अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी योगानंद पांडेय, तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त कार्यपालक अधिकारी प्रेम नारायण सिंह, डिप्टी कलेक्टर कौशल कुमार, अरविंद कुमार व नोडल अधिकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि प्रो. संत शरण मिश्र को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शोभायात्रा (साकेत महाविद्यालय बंधा तिराहे से रामकथा पार्क तक) शोभायात्रा समाप्ति तक मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार को प्रभारी मजिस्ट्रेट हैं। साथ में सहयोग के लिए सात अन्य अधिकारी भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ भी इसमें शामिल होते हैं।

हेलीपैड निकट रामकथा पार्क व पुष्प वर्षा मंच की संपूर्ण व्यवस्था के लिए सुलतानपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री की फ्लीट व संपूर्ण कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार कुशवाहा देखेंगे। राज्यपाल की फ्लीट व संपूर्ण कार्यक्रम में उप जिला मजिस्ट्रेट बीकापुर श्रेया साथ में रहेंगी।

सरयू अतिथि गृह संपूर्ण व्यवस्था (मुख्यमंत्री व अन्य अतिथिगण के खान-पान, आदर सत्कार आदि की व्यवस्था) के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर राम प्रसाद त्रिपाठी के साथ पांच अन्य अधिकारी भी सहयोगी रहेंगे। क्रू मेंबर व्यवस्था राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व अन्य वीआइपी (आपस में समन्वय कर) के लिए तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्त के साथ चार अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगी है।

प्रदर्शनी स्थल निकट रामकथा पार्क में जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार एवं रामकथा पार्क के संपूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह प्रभारी मजिस्ट्रेट हैं। उनके साथ 12 अधिकारी सहयोग में रहेंगे।

नया घाट सरयू आरती स्थल की संपूर्ण व्यवस्था के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह प्रभारी के सहयोग के लिए 11 अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। राम की पैड़ी पर कार्यक्रम की व्यवस्था अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व महेंद्रकुमार सिंह प्रभारी हैं। सहयोग के लिए 16 अन्य अधिकारियों भी लगे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145847

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com