यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक बनाने से चूके
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया जब शनिवार को मैदान पर उतरी तो उम्मीद थी कि यशस्वी जायसवाल अपना दोहरा शतक पूरा कर लेंगे। यशस्वी शानदार लय में नजर आ रहे थे और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हावी हो चुके थे। ऐसे में ये उम्मीद जायज थी। लेकिन शायद उनकी किस्मत में दोहरा शतक नहीं था। यशस्वी रन आउट हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हालांकि, इस रन आउट को लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। कई लोग शुभमन गिल को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यशस्वी ने 175 रनों का पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 258 गेंदों का सामना किया और 22 चौके मारे।
ऐसे हुए रन आउट
दिन के दूसरे ओवर में जेडन सील्स गेंदबाजी कर रहे थे। सील्स ने ऊपर गेंद फेंकी जिसे जायसवाल ने मिडऑन की तरफ खेल दिया। यशस्वी शॉट मारने के तुरंत बाद ही रन के लिए दौड़ दिए। वह आधी से ज्यादा पिच को कवर कर चुके थे और तभी गिल ने मना कर दिया। यशस्वी वापस लौटे, लेकिन तब तक चंद्रपॉल की थ्रो पर विकेटकीपर तेविन इमलाच ने विकेट उखाड़ दिए थे।

I can feel the pain inside you Yashasvi Jaiswal. pic.twitter.com/antuiRjqmg
— CricSachin (@Sachin_Gandhi7) October 11, 2025

लेकिन यहां गिल की आलोचना हो रही है क्योंकि वह गेंद को देख रहे थे जबकि कॉल यशस्वी का था और उन्हें यशस्वी की बात सुननी चाहिए थी। गिल चाहते तो यशस्वी को काफी पहले मना कर सकते थे। इसी कारण उनकी आलोचना हो रही है, लेकिन यहां पूरी तरह से गिल को कसूरवार नहीं दोहराया जा सकता। यशस्वी की आदत रही है कि वह शॉट खेलने के तुरंत बाद बिना ये देखे की गेंद कहां और किसके पास गई है, रन के लिए भाग देते हैं। यही हाल ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में भी देखा गया था। कारण जो भी रहा हो, लेकिन यशस्वी के पास अपना दूसरा दोहरा शतक बनाने का मौका चला गया।

Meet Shubman Gill,

Recently Replaced Rohit Sharma as ODI captain by failing in knockouts and doing yes sir yes sir to Gautam Gambhir.

Today his insecurities reached a level where he stolen a deserving 200 from Yashasvi Jaiswal by making him runout. pic.twitter.com/sU3dTZ3teX
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) October 11, 2025

गिल ने पूरा किया शतक
यशस्वी के बाद गिल ने मोर्चा संभाला और शानदार शतक जमाया। उन्होंने 128 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में गिल ने 196 गेंदों का सामना किया और 16 चौकों के अलावा दो छक्के मारे। भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 518 रनों पर घोषित कर दी। |