search

जीटी रोड औंरा पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

LHC0088 2025-10-11 22:07:58 views 1360
  



संवाद सहयोगी,बगोदर/गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा के पास शनिवार की सुबह 10 बजे मालवाहक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।घटना में स्कूटी सवार बुजुर्ग पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के क्रम में पति हनीफ की मौत हो गई। पत्नी कालिमा गंभीर रूप से घायल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके पूर्व घटना के बाद आसपास के लोगों ने इलाज के लिए दोनों जख्मी को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज  के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया।

मृतक बगोदर थाना क्षेत्र के बनपूरा गांव निवासी 62 वर्षीय हनीफ अंसारी है।मृतक के पत्नी 60 वर्षीय कालिमा खातून है।

घटना के संबंध में बताया गया  कि ट्रक बगोदर की ओर से डुमरी ओर जा रहा था।  इसी दौरान उक्त स्थल के पास रोड पास कर रही स्कूटी को ट्रक ने  टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक दूसरे लेन में चल गया। घटना के बाद मृतक के स्वजन का  रो रोकर बुरा हाल है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165242