search

जमुई के किशु सिंह ने बिहार के लिए जीता गोल्ड, सारण के आयुष राज ने भी पदक पर किया कब्जा

Chikheang 2025-10-11 22:06:48 views 1251
  



जागरण संवाददाता, जमुई। जमुई के किशु सिंह ने बिहार के लिए गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर 16 भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) प्रतियोगिता में 67.20 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में सारण के आयुष राज ने कांस्य पदक जीता है, जिससे बिहार का खाता इस चैंपियनशिप में खुल गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

  

  

किशु की इस उपलब्धि के पीछे उनकी मेहनत और परिवार का सहयोग है। उनके पिता विजय सिंह का 2022 में निधन हो गया था, लेकिन बड़े भाई राजा गुलाब सिंह और मां संगीता सिंह के प्रोत्साहन से किशु ने न केवल गोल्ड जीता, बल्कि अपने दिवंगत पिता को सच्ची श्रद्धांजलि भी दी। इससे पहले 2023 में कोयंबतूर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किशु ने 60.56 मीटर भाला फेंककर गोल्ड जीता था, जिसमें उन्होंने 57.028 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था।

  

  

  

जैवलिन थ्रो के राज्य प्रशिक्षक आशुतोष कुमार सिंह (जमुई निवासी) ने बताया कि 70 सदस्यीय दल में किशु और आयुष की उपलब्धि बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। बिहार की खेल नीति ने भी राज्य के एथलीटों का मनोबल बढ़ाया है। किशु मूलतः जमुई के सिकंदरा प्रखंड के पाठकचक गांव के रहने वाले हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168021