search

हाथरस के शोरूम संचालक की हत्या की मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार, भेष बदलकर भागी थी गाजियाबाद

Chikheang 2025-10-11 21:06:37 views 1186
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। हाथरस के शोक रूम संचालक अभिषेक गुप्ता की हत्या की मुख्य आरेापित पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूजा पर सुपारी देकर हतया कराने का आरेाप है। इस मामले में पुलिस पहले ही उसके पति और भाड़े के दो शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूजा से पूछताछ चल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के कचौरा निवासी खैर के टीवीएस बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की बीती 26 सितंबर को बाइक सवार शूटरों ने खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की रिपोर्ट पूजा शकुन पांडेय, उसके पति अशोक पांडेय और दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अशोक पांडेय और शूटर नीबरी मोड़ निवासी फजल व आसिफ को जेल भेज चुकी है। पूजा का अभी कहीं सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ गैर जमानती वारंट भी जारी कर चुकी थी।

इसके बाद से पूजा लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी। हत्या वाली रात उसके टैक्सी से गाजियाबाद जाने और वहां से हरिद्धार जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। एएसपी मयंक पाठक के अनुसार पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167488