ट्रेन से गिरकर वैष्णो देवी से लौट रहा यात्री जख्मी। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, कठुआ। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा एक श्रद्धालु जम्मू से दिल्ली की तरफ जा रही हिमगिरी ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे जीएमसीकठुआ में भर्ती किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जैसे ही ट्रेन छन्नअरोरियां के पास पहुंची। श्रद्धालु चलती ट्रेन से बोगी के दरवाजे से नीचे गिर गया, जिसे रेलवे पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल का नाम उपेंद्र कुमार है, जो बिहार का रहने वाला है। उपेंद्र के बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। |