search

गोरखपुर में विवाद की सूचना पर पहुंचे सिपाही को महिला ने मारा थप्पड़, फाड़ दी वर्दी

deltin33 2025-10-11 15:06:00 views 942
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवाद सूत्र, झुमिला बाजार/बड़हलगंज। कतलही गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक हो गया जब भाभी ने अपनी बहन के साथ मिलकर ननद को दांत से काट लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के सिपाही ने बीचबचाव का प्रयास किया तो हमलावर महिलाओं ने सिपाही को भी थप्पड़ जड़ दिया, जिससे उनकी वर्दी तक फट गई। इस मामले में बड़हलगंज थाना पुलिस ने तीन महिलाओं पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सुबह साढ़े ग्यारह बजे की है। कतलही के नीतेश यादव की पत्नी निकिता यादव की उसकी ननद काजल यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि निकिता ने अपनी मायके से आई बहन काजल यादव के साथ मिलकर ननद काजल को दांत से काट कर घायल कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की सूचना नीतेश की मां सरोजा देवी ने डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंचे सिपाही सत्यम ने विवाद शांत कराने के लिए बीचबचाव किया तो निकिता और उसकी बहन काजल ने सिपाही को थप्पड़ मार दिया।

इस दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निकिता, उसकी बहन काजल और उनकी माता अनीता देवी को हिरासत में लेकर बड़हलगंज थाने ले आई।  

पूछताछ में काजल की मां सरोजा देवी ने बताया कि बेटे नीतेश की शादी वर्ष 2022 में नगर पंचायत बड़हलगंज के बाछेपार मोहल्ला निवासी निकिता से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। फिर निकिता मायके चली गई थी।

यह भी पढ़ें- आश्रम विद्यालय की चहारदीवारी कूदकर भागा छात्र, गार्ड को किडनैपर समझकर पीटा गया

लगभग डेढ़ वर्ष पहले उसकी मां अनीता देवी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था। सरोजा देवी के अनुसार, निकिता छह महीने तक एक अन्य युवक के साथ रहने के बाद अब जबरन ससुराल में रहने की कोशिश कर रही थी। विरोध करने पर उसने यह हमला किया।

बड़हलगंज थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि सरोजा देवी की तहरीर पर निकिता यादव, काजल यादव व अनीता देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर 151 में चालान कर दिया गया है। पीआरवी सिपाही को पीटने की जानकारी उनके पास नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459709

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com