search

गुरुग्राम में पूर्व सरपंच की बहू ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, दो साल पहले ही हुई थी महिला के पति की मौत

Chikheang 2025-10-11 13:37:47 views 1277
  

सिकंदर घोसी गांव के पूर्व सरपंच की बहू ने की आत्महत्या।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सिकंदरपुर घोसी गांव में पूर्व सरपंच की पुत्रवधू ने गुरुवार को कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर स्वजन को सौंप दिया। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृत महिला की पहचान रितू यादव के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार इनके पति नरेंद्र सिंह की दो साल पहले मौत हो गई थी। रितू के ससुर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग के पूर्व कर्मचारी भी रह चुके हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167632