search

विदेश में वीडियो कॉल के जरिए उम्मीदवार चुन रहे राहुल गांधी... गिरीराज सिंह ने कसा तंज

LHC0088 2025-10-11 13:37:29 views 1115
  

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव पर कसा तंज। फाइल फोटो






जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव पर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी को लल बबुआ कहा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में रहकर वीडियो कॉल के माध्यम से बिहार विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं। जो उनकी राजनीति की गैर गंभीरता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक विशेषाधिकार प्राप्त परिवार के बेटे हैं। आजकल एक शब्द चलता है नेपो किड। लेकिन मैं उन्हें नेपो ब्वाय कहूंगा। उन्होंने कहा कि यदि वे विदेश रहकर उम्मीदवार तय करेंगे तो जनता भी उन्हें वर्चुअली मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गिरीराज सिंह ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य भारत को नीचा दिखाना है और देश के अंदर झूठ फैलाना है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर हर घर में एक सरकारी नौकरी का वादा हास्यास्पद है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीति रोहिंग्या और बंग्लादेशी मुसलमानों को सुरक्षित महशूस कराया है।

उन्हें यह समझना चाहिए कि वे सिर्फ एक राज्य की मुख्यमंत्री हैं, बंगाल की प्रधानमंत्री नहीं हैं। सवालिए लहजे में कहा कि वहां अब भारतीय नागरिकों को नागरिकता का प्रमाण पत्र लेकर चलना होगा।

अयोध्या में एक घर में हुए विस्फोट के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना दुखद है। लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165457