search

अब सुप्रीम कोर्ट में इन मिलेगी हाइस्पीड वाई-फाई सुविधा, सीजेआई ने वजह भी बताई

Chikheang 2025-10-11 05:08:40 views 1280
  

सुप्रीम कोर्ट परिसर में हाईस्पीड वाई-फाई को लेकर सीजेआई का फैसला।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक कदम उठाते हुए प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने शुक्रवार को घोषणा की कि अब सुप्रीम कोर्ट के पूरे मुख्य भवन में वकीलों, वादियों और आगंतुकों के लिए मुफ्त सार्वजनिक हाई स्पीड वाई-फाई उपलब्ध होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे पहले यह सुविधा केवल अदालत कक्षों तक ही सीमित थी। प्रधान न्यायाधीश ने दिन की कार्यवाही की शुरुआत में कहा, मैं यह बताना चाहता हूं कि डिजिटल प्रगति की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए सभी वकीलों, वादियों और आगंतुकों के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूरे परिसर में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा प्रदान की जाएगी।
चीफ जस्टिस ने क्यों लिया यह फैसला?

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि पहले यह सुविधा केवल न्यायालय कक्षों तक ही सीमित थी और अब इसे सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य भवन के सभी क्षेत्रों तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सभी हितधारकों, बार के सदस्यों, वादियों और आगंतुकों के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी और आसान पहुंच को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों को अपील दाखिल करने में मदद करेंगे पैरा लीगल वॉलंटियर, SC ने किया ये इंतजाम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167566