search

Silver Price: दीपावली से पहले चांदी ऑलटाइम हाई पर, चार से पांच दिन की वेटिंग

Chikheang 2025-10-11 04:06:42 views 1252
  

Silver Price: दीपावली से पहले चांदी ऑलटाइम हाई पर, चार से पांच दिन की वेटिंग






जागरण संवाददाता, मेरठ। चांदी की कीमतें हर रोज अपने ही रिकार्ड तोड़ रही है। दामों में अप्रत्याशित तेजी ने बाजार का ट्रेंड बदल दिया है। सोने के भाव आसमान छूने से निम्न मध्यम वर्ग की महिलाएं भी शुद्ध चांदी की खरीद को लेकर उत्साहित हो रही हैं। हाल यह है चांदी की सिल्ली जेवर बनाने के लिए नहीं मिल पा रही है चार से पांच दिन की वेटिंग चल रही है। दीपावली के सीजन में सामान्य दिनों की तुलना में चार गुना चांदी का कारोबार बढ़ जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

25 सितंबर से नौ अक्टूबर तक चांदी के भाव में 33,550 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। शुक्रवार को सोने और चांदी के भावों में गिरावट दर्ज की गई। सोने के दाम में 19 सौ प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में चार हजार प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। लेकिन शाम होते होते चांदी में दो हजार रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आ गया।

पिछले एक पखवाड़े मेंं बढ़ गए चांदी के भाव डेढ़ से दो हजार रुपये रोज की लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे मूल्य आलटाइम हाई हो रहे हैं। शुक्रवार को चांदी 1.6800 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा। लगातार बढ़ते दामों से चांदी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। नील की गली व्यापार संघ के महामंत्री दिनेश रस्तोगी ने बताया कि शुक्रवार को शुद्ध चांदी की सिल्ली उपलब्ध नहीं थी। आभूषण बनाने के लिए डिलीवरी नहीं मिल पा रही है।

दोपहर में एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में 1,21,500 लाख प्रति 10 ग्राम था जबकि बाजार (हाजिर सौदे पर उपलब्ध) में यह पांच हजार रुपये अधिक में बिक रहा था। वहीं चांदी का 1.47,700 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव था जबकि चांदी की बाजार में कीमत 18 से 20 हजार अधिक रही। सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा ने बताया कि इन दिनों चांदी गिरवी रख कर ब्याज पर उधार देने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगा हुआ है लोगों को कहना है चांदी पर प्रतिदिन जब एक एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हाे रही है। तो क्यों चांदी लेकर उधार दिया जाए।

शुद्ध चांदी की खरीदने वालों की संख्या बढ़ी

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि निम्न मध्यम वर्ग में विशेष रूप से महिलाओं में शुद्ध चांदी के सिक्के और सिल्ली लेने का क्रेज बढ़ा हुआ है। वह आधा किलो ओर एक किलो की सिल्ली की मांग कर रही हैं। जो उपलब्ध नहीं हैं। सोने के भाव अत्यधिक बढ़ जाने और बाजार की अस्थिरता के चलते लोग चांदी में निवेश कर रहे हैं।

सायों के सीजन आने वाला है ऐसे में लोगों को लग रहा है कि दाम और बढ़ेंगे इसलिए खरीदने की होड़ लगी है। उन्हें लग रहा है कि इस समय खरीदी गई चांदी भविष्य में उन्हें बेहतर रिटर्न देगी। दीपावली के सीजन पर प्रतिदिन 300 किलोग्राम चांदी की खपत होती है। पर सिल्ली उपलब्ध होने में चार से पांच दिन लग रहे हैं। बुलियन में चांदी की सिल्ली आभूषण बनाने के लिए कारीगरों को नहीं मिल पा रही है। चांदी जेवर बाजार प्रभावित हो रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167845