search

विधायक ने लिखा लेटर तो विभाग में मच गई खलबली, ऐसा क्या लिखा था?

cy520520 2025-10-11 03:36:51 views 1250
  

विधायक ने लिखा लेटर तो विभाग में मच गई खलबली, ऐसा क्या लिखा था?



संवाद सहयोगी, शाहबाद। भाजपा विधायक राजबाला सिंह ने पत्र लिखने पर सिंचाई विभाग हरकत में आ गया। मुख्य अभियंता ने कूप गांव का दौरा कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

मिलक विधानसभा की विधायक ग्राम कूप में वर्षा काल के दौरान उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करने हुए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा था। जिसमें रामगंगा नदी के किनारे बसे कूप गांव में हर वर्ष अत्यधिक जल प्रवाह के कारण गंभीर रूप से प्रभावित होने पर चिंता प्रकट की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पत्र मेें कहा गया था कि बाढ़ के कारण ग्राम कूप की आबादी और कृषि भूमि में लगातार कटान हो रहा है, जिससे आम जनमानस के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विधायक ने बाढ़ बचाव के लिए तत्परता से कार्रवाई की मांग की थी। विधायक के पत्र के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आ गया।

गुरुवार को मुख्य अभियंता, पूर्वी गंगा, सिंचाई विभाग, मुरादाबाद शरद सिंह ने टीम के साथ गांव में राम गंगा के कटान आदि के वाद की स्थिति को देखा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जल्द इस योजना पर कार्य कराने का आश्वासन भी दिया। गांव निवासी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि हर वर्ष गांव में बाढ़ की मार से उनकी फसलें और घर तबाह होते हैं। विधायक द्वारा उठाए गए इस कदम से लोगों में उम्मीद की किरण जागी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163424