search

पटियाला: लड़के ने जाली डिग्री दिखाकर की NRI लड़की से शादी, दहेज-सोना हड़पकर पत्नी को ठगा

deltin33 2025-10-11 02:36:33 views 1265
  

पटियाला में एक दूल्हे और उसके माता-पिता पर शादी की आड़ में धोखाधड़ी का आरोप लगा है (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सूत्र, पटियाला। वुमन सेल पटियाला ने एक शिकायत की जांच करते एक युवक दीप सिंह, उसके पिता बरिंदर सिंह और माता सुखवंत कौर निवासी गांव मंडवी जिला संगरूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। समाना के ढिल्लों कालोनी निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी नवनीत कौर कनाड़ा में रहती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसके पास पीआर भी है। दस नवंबर 2022 को सर्वजीत सिंह नामक व्यक्ति उसके पास आया और बेटी के रिश्ते की मांग की। उसने कहा कि दीप सिंह ने एलएलबी की हुई है। इसके बाद सर्वजीत सिंह बरिंदर सिंह को साथ लेकर आया और बरिंदर सिंह ने बताया कि वह बिजली बोर्ड से सेवामुक्त एसडीओ है।

20 नवंबर 2022 को पातड़ां के एक पैलेस में बेटी की शादी दीप सिंह से कर दी। शादी के दौरान उसने बेटी करीब 24 तोले सोने के जेवर दहेज में दिए थे। इसके अलावा दीप सिंह के रिश्तेदारो को भी शगुन के तौर पर सोने की चीजे भेंट की थी।

शादी के बाद बेटी कनाड़ा वापस चली गई और दीप सिंह को कनाडा बुलाने के लिए खुद पैसे खर्च कर सभी दस्तावेज तैयार कराए। इसके बाद दीप सिंह भी कनाडा पहुंच गया। अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद दीप सिंह ने बेटी पर तलाक का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मानसिक परेशानी के चलते 26 अप्रैल को बेटी भारत आ गई। इस दौरान पंचायत भी बुलाई गई और दीप सिंह को भी भारत बुलाने के लिए दबाव बनाया गया।

पंचायत के दौरान यह बात भी सामने आई कि दीप सिंह ने दसवीं भी पास नहीं की और जाली दस्तावेज के आधार पर विदेश पहुंचने का काम किया है। जब दीप सिंह से दहेज में दिए गए सोने के गहने वापस मांगे तो उसने नहीं लौटाए। अजीत सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि बेटी के गर्भवती होने पर धोखे से उसका गर्भपात भी करा दिया। दीप सिंह को विदेश में रहते उसकी बेटी ने कार भी दिलाई थी।

बावजूद इसके दीप सिंह और उसके माता-पिता ने उनसे धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामले की जांच करते दीप सिंह उसकी माता सुखवंत कौर और पिता बरिंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476672