deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Rekha Birthday: 7 अफेयर, 1 शादी...फिर भी अकेली हैं रेखा, रहस्यमयी बंगले को बनाया अपना आशियाना

cy520520 2025-10-11 00:40:24 views 1238

  

रेखा के पॉपुलर लव अफेयर्स (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रेखा, भारतीय सिनेमा में ये नाम जब-जब लिया जाता है, तब-तब अनगिनत रंग हिंदी सिनेमा के कैनवास पर पड़े नज़र आते हैं। रेखा की ज़िंदगी के कई फसाने अबतक लिखे गए हैं। लेकिन रेखा की मोहब्बत का फसाना हमेशा अधूरा ही रहा। प्यार की कश्ती पर सवार रेखा ने कई बार अपनी आंखों में अपने साजन के सपने संजोए लेकिन अफसोस रेखा के उन सपनों ने हर बार उन्हें धोखे की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया। अमिताभ बच्चन से शुरू हुआ रेखा की मोहब्बत का सिलसिला काफी लंबा रहा है। लेकिन कई बार प्यार में पड़ने वाली रेखा आज मुंबई में अपने उसी बंगले में अकेले रहती हैं जिसे लोग रहस्यमयी मानते आए हैं। आइए जानते हैं रेखा की उसी मोहब्बत के अधूरे ख्वाब को जिसने उनके दिल को कई बार चकनाचूर किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नवीन निश्चल
सांवली सूरत वाली रेखा के लिए फिल्मी दुनिया की राह आसान नहीं थी। रेखा ने आखिरकार अपना डेब्यू किया फिल्म \“सावन भादो\“ से। ये रेखा की पहली फिल्म थी और इस फिल्म में रेखा के साथ एक्टर नवीन निश्चल थे। नवीन निश्चल उस वक्त बड़े एक्टर हुआ करते थे और रेखा ने तो महज बॉलीवुड में शुरुआत की थी। रेखा फिल्मों में काम करने पर ज्यादा ध्यान दे नहीं रही थीं और ना ही रेखा ने अपने लुक्स पर उतना ध्यान दिया। हालांकि वो नवीन को काफी पसंद करती थी पर नवीन को रेखा में ज्यादा दिलचस्पी थी नहीं और फिल्म खत्म खत्म होते होते ये एकतरफा प्यार ही रह गया। हालांकि कई लोग ये मानते हैं कि रेखा और नवीन के बीच नज़दीकियां काफी बढ़ गईं थीं।

  

यह भी पढ़ें- Rekha Birthday: \“फिल्मों में गुड़िया की तरह...\“, जब सांवली सलोनी रेखा का उड़ा था मजाक, ऐसे लिया था बदला


जितेंद्र
रेखा की जिंदगी में इसके बाद एंट्री हुई एक्टर जितेंद्र की। हालांकि जितेंद्र उस वक्त शोभा कपूर को डेट कर रहे थे। लेकिन कहा जाता है कि शोभा की गैरमौजूदगी में जितेंद्र के दिल में रेखा के लिए जज़्बात जागे। रेखा और जितेंद्र ने फिल्म \“एक बेचारा\“में साथ काम किया। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और खबर आई कि रेखा और जितेंद्र एक दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं। जितेंद्र रेखा के साथ तो थे लेकिन शोभा को छोड़ने के लिए भी तैयार नहीं थे। इसी को लेकर रेखा और जितेंद्र में अनबन होने लगी थी। रेखा द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जितेंद्र ने साथी गुरु से कहा कि रेखा उनका बेस्ट टाइम पास है। बस यही बात रेखा को पता चली तो उन्होंने जितेंद्र से सारे रिश्ते खत्म कर दिए।

किरण कुमार
रेखा की ज़िंदगी में एक्टर किरण कुमार भी आए। कहा जाता है कि रेखा और किरण भी एक दूसरे के प्यार में थे। लेकिन इस रिश्ते को ना तो कभी रेखा ने कुबूल किया और ना ही इसकी सच्चाई पब्लिकली सामने आई। आखिरकार रेखा का ये रिश्ता भी नाकाम रहा।

विनोद मेहरा
विनोद मेहरा के साथ भी रेखा का नाम खूब जुड़ा था। दोनों के इश्क के चर्चे उस दौर में खूब होते थे। कहा तो ये भी गया कि रेखा ने विनोद मेहरा से गुपचुप शादी तक रचा ली थी। लेकिन कहा जाता है कि विनोद मेहरा की मां रेखा को कुछ खासा पसंद नहीं करती थीं और यही वजह दोनों के बीच दूरियां ले आई। हालांकि रेखा ने विनोद मेहरा को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त ही बताया था।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ही वो शख्स हैं, जिनसे रेखा की मोहब्बत का सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है। अब वो बात और है कि ये एक तरफा ही है। तभी तो रेखा जब भी अमिताभ का नाम सुनती हैं तो शर्म से लाल हो जाती है। लेकिन एक वक्त था जब खुद बिग बी भी रेखा के प्यार में गिरफ्तार थे। रेखा अमिताभ की जिंदगी में तब गईं जब वो जया भादुड़ी से शादी कर चुके थे। लेकिन मोहब्बत की तलाश में रेखा ने अमिताभ में अपना सबकुछ ढूंढ़ लिया था। इस प्रेमकहानी में असली मोड़ तब आया जब ऋषि कपूर की शादी में रेखा मांग में सिंदूर लगाकर पहुंची थीं। ये बात हर किसी को हैरान कर गई कि क्या वाकई में रेखा और अमिताभ शादी कर चुके हैं। हालांकि रेखा ने ये कहकर ये बात टाल दी कि वो सीधा शूटिंग से शादी में आईं हैं। रेखा-अमिताभ के अफेयर की आग जब ज्यादा फैली तो खुद जया ने एक बार रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया और कहा कि अमित सिर्फ मेरे हैं और मैं उन्हें कभी नहीं छोड़ूंगीं। बस फिर रेखा को समझ आ गया कि शायद पति-पत्नी और वो में वहीं असल में वो हैं। इसके बाद रेखा ने खुद अमिताभ से दूरी बना ली।

  

संजय दत्त
टूटे दिल को रेखा बार बार संभालने की कोशिश करतीं पर अफसोस जैसे ही प्यार की दहलीज पर रेखा कदम रखतीं, पलभर में रेखा के वो सपने चकनाचूर हो जाते। संजय दत्त भी वही नाम है, जिनके साथ रेखा का नाम काफी जोड़ा गया। 80 के दशक में रेखा पर कई आरोप लगे कि उन्होंने संजय दत्त को फंसाया था। कहा जाता है कि संजय की मां और एक्ट्रेस नरगिस ने तो रेखा को डायन तक बता डाला था। हालांकि ये रिश्ता भी चारदीवारी में दम तोड़ गया।

अक्षय कुमार
रेखा की जिंदगी में अक्षय कुमार के नाम का जिक्र भी खूब रहा है। साल 1996 में रेखा ने फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में काम किया था। इस फिल्म में रेखा के साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन थे। उस वक्त अक्षय पहले से ही रवीना को डेट कर रहे थे, इसी बीच खबर आई कि अक्षय की नज़दीकियां रेखा के साथ भी बढ़ने लगी थीं। जो कहानी फिल्म में चल रही थी, असल में वही हो रहा था। रवीना को जैसे ही इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसका काफी विरोध किया। हालांकि रेखा और अक्षय भी अलग हो गए।

  

शादी के बाद भी अकेली रह गईं रेखा
रेखा की जिंदगी में कई अफेयर्स रहे तो वहीं 90 के दशक में रेखा ने शादी भी की। बार-बार में प्यार में धोखा खाने के बाद रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। मुकेश रेखा के दीवाने थे और अचानक से खबर आई कि रेखा और मुकेश ने शादी कर ली। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ बिल्कुल ठीक रहा लेकिन फिर दोनों के अनबन की खबरें आने लगीं। रेखा को जब पता चला कि उनके पति मुकेश डिप्रेशन के शिकार हैं और दवाईयां खा रहे हैं, तो ये बात रेखा के लिए सदमे से कम नहीं थी। रेखा इसके बाद मुंबई रहने लगीं और मुकेश से अलग हो गईं। इसी बीच 1990 में खबर आई कि रेखा के पति मुकेश ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद रेखा बहुत टूट गईं और उन्हें खूब भला-बुरा भी कहा।

यह भी पढ़ें- \“दीदीबाई\“ ने क्यों रखा था Rekha को अपनी शादी से दूर? बहन बनाकर \“सिलसिला\“ एक्ट्रेस को करवाया था पराया महसूस
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
123886