search

प्रकृति ने किया Surprise, मधुबनी से दिखी पर्वतराज हिमालय की शृंखला

deltin33 2025-10-11 00:07:45 views 1234
  

मधुबनी के बिस्फी प्रखंड की रथौस पंचायत से ली गई तस्वीर में हिमालय की पर्वत शृंखला का मनोरम दृश्य देखा गया। सौ. मुखिया, रथौस




जागरण संवाददाता,मधुबनी। पिछले चार-पांच दिनों तक लगातार नेपाल और उसके भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई बारिश ने जहां मधुबनी के माधवपुर, मधेपुर, जयनगर प्रखंड क्षेत्र की कुछ पंचायतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर दी।

मगर बारिश के रुकने और धूम खिलने के बाद वातावरण इतने साफ हो गया कि कोरोना काल के बाद फिर मधुबनी से हिमालय की पर्वत श्रृंखला देखी गई। बेनीपट्टी से करीब 6 किलोमीटर दक्षिण बिस्फी प्रखंड की रथोस पंचायत से दो दिन पहले ली गई हिमालय पर्वत श्रृंखला की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस पंचायत से नेपाल की सबसे नजदीक मधवापुर की सीमा है। उसकी दूरी करीब 30 किलो है। उसी गांव के पारा ओलंपिक स्विमर शम्स आलम ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला।

  

मधुबनी के बिस्फी प्रखंड की रथौस पंचायत से ली गई तस्वीर। सौ. मुखिया, रथौस

इस मनोरम दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने वाले पंचायत के मुखिया रिंकू ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले यह तस्वीर ली थी। बहुत अनोखा दृश्य था। कहा कि 5 साल बाद दूसरी बार यह दृश्य देखा।

कोरोना काल में जब हवा में प्रदूषण का स्तर काफी कम था और लगातार बारिश हो रही थी तब इस दृश्य देखा था। उसके बाद दूसरी बार देख रहा हूं। लगातार बारिश के कारण ऐसा हुआ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476013