इतने अच्छे रिस्पॉन्स के बाद भी LG IPO रिलायंस पावर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया।
इस समय LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया IPO की चर्चा जोरों पर है। LG के 11,607 करोड़ रुपये के IPO को लगभग 4.39 लाख करोड़ रुपये का गजब का रिस्पॉन्स मिला। इतने अच्छे रिस्पॉन्स के बाद भी यह रिलायंस पावर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया और भारतीय इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा IPO बनकर रह गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर ने 17 साल पहले जनवरी 2008 में ₹7.12 लाख करोड़ की बोलियां पाईं थीं। जिसे अभी तक कई बड़ी कंपनियों ने भी हासिल नहीं किया है।
कोरियाई दिग्गज LG इलेक्टॉनिक्स IPO 7 अक्टूबर को खुला और तीन दिन बाद कल बंद हुआ। कुल मिलाकर यह IPO 54.02 गुना सब्सक्राइब हुआ। योग्य संस्थागत खरीदारों ने 166.51 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ सबसे ज्यादा मांग हासिल की। इसके बाद गैर-संस्थागत निवेशकों ने 22.45 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों ने 3.55 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल किया। कर्मचारी कोटे को भी 7.62 गुना की मजबूत प्रतिक्रिया मिली।
कंपनी | साल | आईपीओ संग्रह (₹ लाख करोड़) | आईपीओ संग्रह (₹ लाख करोड़) | RPower | 2008 | 10,123 | 7.12 | LG Elect | 2,025 | 11,607 | 4.39 | Bajaj HF | 2,024 | 6,560 | 3.25 | FSN E Com | 2,021 | 5,350 | 2.43 | Waaree Enr | 2,024 | 4,321 | 2.42 | Coal India | 2010 | 15,199 | 2.34 | Zomato | 2021 | 9,375 | 2.16 | Mundra Port | 2007 | 1,771 | 2.08 | SBI Cards | 2,020 | 10,341 | 1.98 | PowerGrid | 2007 | 2,984 | 1.92 |
बिजनेसलाइन के डेटा के मुताबिक भारत के टॉप आईपीओ में 2008 में आया रिलायंस पावर का आईपीओ सबसे ऊपर है जिसका आकार 10,123 करोड़ रुपये था और संग्रह 7.12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा।
उसके बाद एलजी इलेक्ट्रिकल का 2025 का आईपीओ 11,607 करोड़ के आकार के साथ 4.39 लाख करोड़ का संग्रह करके दूसरे स्थान पर है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का 2024 का आईपीओ 6,560 करोड़ आकार और 3.25 लाख करोड़ संग्रह के साथ तीसरा है।
यह भी पढ़ें: रिलायंस पावर शेयर में 15% की आई गजब तेजी, क्या है वजह; अब पैसा लगाएं या नहीं
अन्य प्रमुख आईपीओ में एफएसएन ई कॉम (2021, 5,350 करोड़ आकार, 2.43 लाख करोड़ संग्रह), वारी एनर (2024, 4,321 करोड़, 2.42 लाख करोड़), कोल इंडिया (2010, 15,199 करोड़, 2.34 लाख करोड़), जोमैटो (2021, 9,375 करोड़, 2.16 लाख करोड़), मुंद्रा पोर्ट (2007, 1,771 करोड़, 2.08 लाख करोड़), एसबीआई कार्ड्स (2020, 10,341 करोड़, 1.98 लाख करोड़) और पावरग्रिड (2007, 2,984 करोड़, 1.92 लाख करोड़) शामिल हैं। जहां पुराने आईपीओ जैसे आरपावर और कोल इंडिया ने रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन हासिल किए।
इस हफ्ते बड़े IPO की लगी झड़ी
इस सप्ताह अकेले मेनबोर्ड प्लेटफॉर्म पर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ आए, जिनमें टाटा कैपिटल, केनरा रोबेको एएमसी, केनरा एचएसबीसी इंश्योरेंस और वीवर्क इंडिया जैसे बड़े इश्यू शामिल हैं।
“IPO से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“
(डिस्क्लेमर: यहां IPO को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।) |