search

बीच समंदर में पलटी मछली पकड़ने गई नाव, 8 मछुआरे थे सवार

Chikheang 2025-10-10 20:36:20 views 1269
  

बीच समंदर में पलटी मछली पकड़ने गई नाव



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के केन्द्रापड़ा जिले के राजनगर ब्लॉक के सात भाया बीच पर एक नाव पलटने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नाव तारिणी-2 नियंत्रण खोकर अचानक समुद्र में पलट गई।

नाव भद्रक क्षेत्र की बताई जा रही है।इस हादसे में नाव पर सवार 8 मछुआरे बाल-बाल बच गए हैं, सभी मछुआरे तैर कर बाहर गए।

सूत्रों के अनुसार, मछुआरे सुबह मछली पकड़ने के लिए समुद्र में निकले थे। अचानक समुद्र में उठी लहरों और नाव के असंतुलन के कारण नाव पलट गई। हालांकि गनीमत रही कि नाव में सवार सभी 8 मछुआरे तैरकर तट तक पहुंच गए, जिससे किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मछलियां और फर्नीचर समुद्र में डूब

सभी मछुआरे सुरक्षित हैं।हालांकि नाव में सवार सभी मछलियां और फर्नीचर समुद्र में डूब गए।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय मछुआरे और पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस अधिकारियों ने मछुआरों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस बीच, समुद्र में मछली पकड़ने जाने वाले मछुआरों से अपील की गई है कि वे मौसम और समुद्र की स्थिति का ध्यान रखते हुए ही नाव पर जाएं।

घटना ने केंद्रापाड़ा जिले में मछुआरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देशों और सतर्कता के उपायों को मजबूत करने का भरोसा दिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167785