search

घर के बाहर सो रही महिला का भेड़िये ने दबोचा गला, फिर इस तरकीब से बची जान

Chikheang 2025-10-10 20:06:29 views 1261
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। कैसरगंज रेंज में भेड़िये का हमला जारी है। गुरुवार की देर रात भेड़िये ने सोते समय दो महिलाओं पर हमला किया है। चीख-पुकार मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो वह भाग गया। रात में फिर से भेड़िये की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ाया, लेकिन शु्क्रवार सुबह तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महिला के गले पर किया वार


फखरपुर ब्लाक के भिरगूपुरवा निवासी राजू की पत्नी विमला घर के बाहर सो रही थी। बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे दबे पांव भेड़िया पहुंचा और गले पर हमला कर दिया। वह तत्काल उठी और शोर मचाने लगी। शोर सुन आसपास के ग्रामीण तत्काल लाठी-डंडा लेकर दौड़े तो वह भाग गया।

करीब एक घंटे बाद ही कुछ ही दूरी पर स्थित राजेश की मां पर हमला कर दिया। वहां भी शोर मचाने पर वह भाग निकला। सूचना वन विभाग को दी गई।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गश्त किया और सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। ग्रामीणों का आक्रोश फिर बढ़ता जा रहा है। डीएफओ रामसिंह यादव ने बताया कि वन्यजीव के हमले की सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया है। तलाश में टीमें लगी हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167818