search

UP से मानसून की विदाई के अनुकूल बनने लगा वातावरण, गिरने लगा तापमान

LHC0088 2025-10-10 19:06:49 views 1196
  

ग‍िरता हुआ तापमान अब मानसून के व‍िदायी का संकेत देने लगा है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूरे प्रदेश में अब कोई मानसूनी तंत्र सक्रिय नहीं रह गया है। इससे अब मानसून की विदाई के अनुकूल वातावरण बनने लगा है। यही नहीं आसमान काफी हद तक साफ हो चुका है, धूप खिलकर निखरने लगी है, बावजूद इसके घटता दिन का तापमान अब शरद ऋतु के आगमन और गुलाबी ठंड आरंभ होने की सूचना देने लगा है। सुबह व आधी रात के बाद घरों में भी पंखे की हवा अब सिहराने लगी है। कई घरों में पंखे भी अब बंद होने लगे हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार की सुबह तापमान में कमी दर्ज की गई अध‍िकतम तापमान 33.1 डि‍ग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज कि‍या गया जो सामान्‍य से एक ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 20.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.7 डि‍ग्री कम रहा। मौसम व‍िभाग के अनुसार आर्द्रता न्‍यूनतम 73 फीसद और अध‍िकतम 83 फीसद दर्ज क‍िया गया है। इसके अलावा मौसम का रुख ठंडी हवाओं की ओर बना रहा। माना जा रहा है क‍ि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में पहुंचने लगा है। इसके साथ ही वातावरण में नमी की कमी का दौर भी नजर आने लगा है।  

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24 और 26 सितंबर को दो चरणों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भाग से वापस लौटने के बाद उत्तरोत्तर सक्रिय मौसम तंत्रों के प्रभाव से हुई वर्षा अब समाप्त हो गई है। इसके बाद प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र अब नहीं रह गया है।

निचले क्षोभमंडल में व्याप्त शुष्क पछुआ/ उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम आगामी कुछ दिनों तक शुष्क बना रह सकता है। आगामी 24 घंटों के दौरान मानसून के प्रदेश के कुछ और भाग से वापस लौट जाएगा। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं तो अभी नहीं होगा, जबकि न्यूनतम तापमान में कुछ स्थानों पर थोड़ी और गिरावट आ सकती है।

फिलहाल बनारस के बीएचयू क्षेत्र में गुुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.5 पर रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 92 से 62 प्रतिशत बनी रही। बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस रहा। वहां आर्द्रता घटकर 79 से 73 प्रतिशत के बीच रह गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165472