search

अगले लोकसभा चुनाव से पहले साफ और अविरल हो जाएगी यमुना, दिल्लीवासियों से गृह मंत्री अमित शाह का वादा

Chikheang 2025-10-10 07:36:09 views 1266
  

केशोपुर सीवरेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री। जागरण



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाया है कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले यमुना साफ व अविरल हो जाएगी। कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुना को साफ करने का संकल्प लिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनके नेतृत्व में इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। पूर्व की कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की सरकार पर नदी की सफाई के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने वादा करके यमुना में डुबकी नहीं लगाई इसलिए दिल्लीवासियों ने उनकी सरकार को इस नदी में डुबा दिया।

गृह मंत्री ने केशोपुर सीवरेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 1816 करोड़ रुपये की लागत वाली यमुना की सफाई और जल आपूर्ति से संबंधित 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और आठ का शिलान्यास किया।

कहा, यमुना जी की कृपा है कि यमुनोत्री से प्रयागराज तक कमल फूल की सरकार है। यानी इस नदी के स्वच्छ होने का रास्ता साफ है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यमुना की सफाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह संकल्प राजनीतिक नहीं यमुना को लेकर लोगों की आस्था का सम्मान है।

इस काम में फंड की कमी नहीं आएगी। बैठक में कुछ अधिकारियों ने फंड को लेकर आशंका जताई थी तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि भ्रष्टाचार रोककर और विज्ञापन के खर्चे कम करने से ही यमुना के शुद्धिकरण के लिए पैसे मिल जाएंगे।

उन्होंने कहा, पूर्व की सरकारों ने भी इसके पुनरुद्धार का वादा किया था। केजरीवाल ने नदी को साफ करके उसमें डुबकी लगाने का वादा किया था। उन्होंने वादा पूरा नहीं किया तो प्रवेश वर्मा ने उनके कट आउट को डुबकी लगवाया। इससे उनका कटआउट बीमार हो गया था।

उन्होंने पूर्व की कांग्रेस व आप सरकार पर दिल्ली का विकास बाधित करने और घोटाला करने का आरोप लगाया। कहा, आप सरकार ने कई घोटाले किए। केंद्र कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार के समय भी कई घोटाले हुए।

मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में घोटाले के एक भी दाग नहीं लगे। रेखा गुप्ता सरकार भी पांच वर्षों के बाद जब जनादेश मांगने जाएगी तो भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा, पिछली सरकारों की नाकामी से दिल्ली में 65 मीटर ऊंचे कूड़े के पहाड़ बन गए थे। 1 जनवरी, 2028 तक कूड़े का कोई भी पहाड़ नहीं मिलेगा। उस स्थान पर पार्क विकसित किया जाएगा।

दिल्ली को इस तरह से विकसित करने का प्रयास है जिससे कि पूरे विश्व में इसकी चर्चा हो सके। पूर्व की आप सरकार पर प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना सहित केंद्र सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं रोकने का आरोप लगाया। कहा, मोहल्ला क्लीनिक में पल्स नापने तक की व्यवस्था नहीं थी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कांग्रेस व आप ने यमुना की सफाई को सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने योजना तैयार कर इसकी सफाई के काम को आगे बढ़ाया। शाह को उन्होंने आधुनिक लोह पुरुष बताया। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, दिल्ली को यमुना व साहिबी दो साफ नदी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 1816 करोड़ की परियोजनाओं से प्रदूषण मुक्त होगी यमुना, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुरुआत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167824