search

जहानाबाद: दाखिल-खारिज में घूसखोरी, डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-10 02:06:47 views 885
  



जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जिले के काको प्रखंड में गुरुवार को जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में किसान से घूस लेते एक डाटा आपरेटर सतीश कुमार को निगरानी की टीम ने दबोचा है। आपरेटर ने किसान से 15 हजार रुपए घूस मांगे थे, जिसमें तीन हजार की पहली किस्त लेते प्रखंड कार्यालय से डाटा आपरेटर को गिरफ्तार किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

  

  

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर निगरानी की टीम आरोपित को अपने साथ पटना ले गई। निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि सूचक काको थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी किसान नीरज कुमार ने निगरानी विभाग के कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि मेरी अपनी जमीन के दाखिल खारिज के लिए काको प्रखंड के डाटा आपरेटर सतीश कुमार के द्वारा 15 हजार रुपये घूस मांगा जा रहा है।

  

  

  

लिखित शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने मामले के सत्यता की जांच की। आरोप सही पाए जाने पर गुरुवार को टीम काको प्रखंड कार्यालय पहुंची, जहां से आरोपित डाटा आपरेटर को किसान से तीन हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह पहली किस्त की राशि थी, शेष राशि बाद में देना तय हुआ था। सूचक नीरज कुमार ने बताया कि जमीन के दाखिल खारिज के लिए डाटा आपरेटर पिछले नौ माह से परेशान कर रहा था।

  

  

  

गत फरवरी माह से ही वह जमीन के दाखिल खारिज के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहा था। थक हारकर डाटा आपरेटर से बात की, उसने दाखिल खारिज के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगे, जिसके बाद इसकी लिखित शिकायत निगरानी विभाग कार्यालय में की। इसके बाद घूसखोर आपरेटर पर कार्रवाई हुई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई की सभी ने सराहना की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165790