search

जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर ने चिकित्सक पर दिनदहाड़े चलाई गोली, पेट को छीलते हुई निकली

Chikheang 2025-10-10 01:36:43 views 1245
  

हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के इरादे से होमियोपैथिक चिकित्सक को गोली मार दी।



जागरण संवाददाता, जौनपुर। जंघई-मछलीशहर मार्ग पर मोलनापुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के इरादे से होमियोपैथिक चिकित्सक को गोली मार दी। गोली पेट छीलती हुई निकल गई। चिकित्सक का सीएचसी मछलीशहर में उपचार चल रहा है। गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मोलनापुर निवासी 53 वर्षीय डा. राज सिंह चौहान गोधना बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। दोपहर करीब 12.15 बजे वह बाइक से घर भोजन करने आए थे। आरोप है कि उसी समय गांव के ही निवासी थाने के हिस्ट्रीशीटर करन चौहान ने मुकदमे की रंजिश को लेकर जान से मार डालने की नीयत से लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली पेट छीलते हुए निकल गई। आरोपित फरार हो गया।

घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। खबर लगते ही पहुंची पुलिस को घटनास्थल की छानबीन के दौरान खोखा मिला। पुलिस ने घायल डा. राज सिंह चौहान को सीएचसी मछलीशहर ले जाकर भर्ती कराया। घटना को लेकर तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि आरोपित करन सिंह चौहान के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके विरुद्ध 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह अक्सर भदोही व प्रयागराज में रहता है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167737