search

रामपुर में 114 में से 94 क्रय केंद्र पर क्यों पसरा सन्नाटा, क्या किसान जानबूझकर नहीं बेच रहे हैं धान?

deltin33 2025-10-10 00:12:58 views 1240
  



जागरण संवाददाता, रामपुर। जनपद में अभी धान खरीद तेजी नहीं पकड़ पा रही है। क्रय केंद्र आरंभ हुए आठ दिन बीत गए हैं लेकिन धान की खरीद सिर्फ 20 केंद्रों पर ही हुई है जबकि कुल 114 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अभी 94 क्रय केंद्र ऐसे हैं जहां धान की एक भी तोल शुरु नहीं हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जनपद में क्रय केंद्रों पर धान आना तो शुरु हो गया है, लेकिन बस नाम मात्र को ही पहुंच रहा है। मंगलवार तक बिलासपुर व केमरी क्षेत्र के 16 केंद्रों पर 13 सौ क्विंटल धान की खरीद हुई है। इधर बुधवार को छह और केंद्रों पर धान की खरीद होने पर 15 सौ क्विंटल से अधिक धान की खरीद हो चुकी है, लेकिन जनपद में धान क्रय करने को बनाए गए 114 केंद्रों में 94 अभी ऐसे सेंटर हैं जिन पर धान की तोल नहीं हुई है। 94 केंद्र अभी सूने चल रहे हैं।

खाद्य विभाग के डिप्टी आरएमओ प्रिंस चौधरी ने बताया कि जनपद में बनाए धान क्रय केंद्रों पर धान पहुंचने लगा है। बुधवार को शहर की मंडी समिति वाले केंद्रों पर भी पहली बार किसान धान लेकर पहुंचे। यहां किसानों का स्वागत करते हुए धान की तोल कराई गई। अन्य सभी केंद्र प्रभारियों को भी किसानों से संपर्क कर धान खरीद में तेजी लाने को कहा गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476723