search

राउरकेला स्टेशन से दो वांटेड नक्सली गिरफ्तार, झारखंड पुलिस को दी गई सूचना

Chikheang 2025-10-10 00:06:47 views 1245
  

राउरकेला से दो वांटेड नक्सली गिरफ्तार। (फोटो जागरण)



जागरण संवाददाता, राउरकेला। राउरकेला रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के लातेहार और पलामू जिले के दो वांटेड नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

दोनों से आरपीएफ पोस्ट में कड़ी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत देवरा गांव निवासी बृक्स यादव के बेटे अवधेश कुमार (26) और झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना अंतर्गत मनिका गांव निवासी राधेश्याम यादव के बेटे उपेन्द्र यादव (24) शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों नक्सली संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं और कई गंभीर मामलों में झारखंड पुलिस को उनकी तलाश थी। आरपीएफ के एएससी ने गिरफ्तारी के बाद राउरकेला एसपी नितेश वाधवानी को सूचित किया।

इसके बाद एसपी के निर्देश पर डीएसपी अमरेंद्र षंढ़ और प्लांट साइट थाना प्रभारी विभत्स कुमार प्रधान आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और दोनों से प्रारंभिक पूछताछ शुरू की। वहीं, झारखंड के लातेहार पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है ताकि वहां चल रहे मामलों पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

सूत्रों के अनुसार दोनों नक्सली झारखंड से ट्रेन के माध्यम से ओडिशा की ओर भागने की कोशिश में थे। आरपीएफ की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को राउरकेला स्टेशन पर ही पकड़ लिया गया। माना जा रहा है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं जो भविष्य में नक्सल विरोधी अभियान के लिए उपयोगी साबित होंगी।

आरपीएफ ओसी कमलेश समाद्दार ने पुष्टि की है कि दोनों व्यक्ति नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि जांच जारी है, इसलिए फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा करना संभव नहीं है। जांच पूरी होने के बाद देर रात प्रेस ब्रीफिंग में पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। अधिकारियों ने इस कार्रवाई को ओडिशा-झारखंड पुलिस के साझा प्रयास की बड़ी सफलता बताया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149970

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com