search

गुजरात: गरबा में पत्थर बरसाने वालों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन! 190 अवैध दुकानों को तोड़ने के काम शुरू

LHC0088 2025-10-9 22:06:39 views 1253
  

गरबा में पत्थर बरसाने वालों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन (फोटो- पीटीआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के गांधीनगर में पथराव की घटना के बाद से प्रशासन एक्शन मूड में है। बहियाल गांव में तोड़फोड़ अभियान जारी है। प्रशासन द्वारा आज सुबह से ही गांव के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से बनाए गए तटबंधों को तोड़ने की कार्रवाई जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, यूपी के कानपुर में \“आई लव मुहम्मद\“ लिखे बैनर लगाए गए थे। इस तरह के बैनर सोशल मीडिया पोस्ट किए जा रहे थे। इसी दौरान बहियाल गांव के एक हिंदू युवक ने इस सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी कर दी। इसके चलते बहियाल गांव के मुस्लिम भड़क गए और उस युवक की दुकान और आस-पास की दुकानों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

इस दौरान मुस्लिम युवकों ने आग भी लगा दी। इसके बाद वे वहां भी चले गए जहां नवरात्रि गरबा खेला जा रहा था। यहां पहुंचकर पथराव किया। जिसके कारण तनावपूर्ण माहौल हो गया।

190 कब्जेदारों को नोटिस

इस घटना के बाद प्रशासन ने करीब 190 अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी किया। उन्हें दो दिनों के भीतर निर्माण संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को गया था। इस अवधि के समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा गुरुवार सुबह से ही पुलिस भारी सुरक्षा के साथ अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटाने का काम जारी है।

जानिए क्या बोले एसपी

गांधीनगर के एसपी रवि तेजा वासमशेट्टी ने बताया कि बहियाल गांव में तोड़फोड़ अभियान चल रहा है। कुल 186 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तोड़फोड़ अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, पंचायत अधिकारी और 300 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। हमने कुछ दिन पहले हुई पथराव की घटना में शामिल लोगों की व्यावसायिक संपत्तियों की पहचान कर ली है और आज उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कर रही कार्रवाई

बहियाल गांव में हुई हिंसक घटना के बाद से पुलिस का एक्शन जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 83 लोगों के खिलाफ नामजद और 200 लोगों के खिलाफ भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक 66 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, प्रशासन की टीम बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- गांधीनगर: गरबा में पत्थर बरसाने वालों के खिलाफ एक्शन, 190 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165265