search

Jammu & Kashmir News: ANTF की बड़ी कार्रवाई, पुलवामा से बरामद किया गया 56 किलो चरस पाउडर

deltin33 2025-10-9 21:06:40 views 1264
  



जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कश्मीर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलवामा जिले के नैना बटपोरा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान एएनटीएफ की टीम ने 56 किलो चरस पाउडर बरामद किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एएनटीएफ प्रवक्ता के अनुसार सूचना के आधार पर एएनटीएफ की विशेष टीम ने एक सटीक योजना बनाकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान नशे की यह खेप बरामद की गई, जिसे बेहद चालाकी से छिपाया गया था ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। हालांकि, एएनटीएफ के अधिकारियों की सतर्कता से यह खेप जब्त कर ली गई। पुलिस ने मौके से गुल मोहम्मद मलाह पुत्र गुलाम कादिर मलाह निवासी नैना बटपोरा, पुलवामा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी एएनटीएफ अनवर हुसैन के अनुसार, इस मामले की जांच जारी है ताकि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा सके। एसएसपी का कहना है कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की नशे के प्रति जीरो टालरेंस नीति को दर्शाती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476810