search

Diwali 2025: दीवाली पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, दूर होगी घर की दरिद्रता

deltin33 2025-10-9 20:35:29 views 1275
  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Diwali 2025: दीपावली का महापर्व इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी का घर में स्थायी रूप से वास होता है। ऐसे में आइए इस शुभ अवसर पर राशि अनुसार (Diwali Remedies By Sign) क्या खरीदना चाहिए जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दीवाली पर खरीदें ये चीजें (Diwali Par Kya Kharidna Chahiye?)

  

  • मेष - मेष राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में इन्हें चांदी के बर्तन/सिक्का, पीतल, लाल या तांबे की वस्तुएं खरीदनी (Auspicious Purchases 2025) चाहिए।
  • वृषभ - वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। ऐसे में इन्हें चांदी का सिक्का, श्री यंत्र, गोमती चक्र, हीरा आदि खरीदना चाहिए।
  • मिथुन - मिथुन राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इन्हें कांसे के बर्तन, पन्ना रत्न, कोई धार्मिक पुस्तक या स्टेशनरी आदि का सामान खरीदना चाहिए। इससे इनके ज्ञान और व्यापार में वृद्धि होती हैं।
  • कर्क - कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मोतियों की माला, चांदी का सिक्का या फिर शंख आदि चीजें खरीदनी चाहिए। इससे मन को शांति और घर में शुभता आती है।
  • सिंह - सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। ऐसे में इन्हें सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन, माणिक रत्न या पीतल की वस्तुए खरीदनी चाहिए।
  • कन्या - कन्या राशि का स्वामी बुध है। ऐसे में इस राशि के लोगों को कांसे के बर्तन, डेकॉर आइटम, पन्ना रत्न या गणेश जी की छोटी प्रतिमा खरीदनी चाहिए।
  • तुला - तुला राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए इन्हें चांदी के आभूषण/सिक्का या श्री लक्ष्मी-गणेश की चरण पादुका आदि चीजें खरीदनी चाहिए।
  • वृश्चिक - वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में इन्हें तांबा, पीतल के बर्तन, चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए।
  • धनु - धनु राशि का स्वामी गुरु है। इसलिए इन लोगों को सोना, पीतल के बर्तन, हल्दी की गांठ या धार्मिक ग्रंथ आदि चीजें खरीदनी चाहिए।
  • मकर - मकर राशि का स्वामी शनि है। इसलिए इन्हें स्टील के बर्तन, वाहन या फिर नीलम रत्न खरीदना चाहिए।
  • कुंभ - कुंभ राशि का स्वामी शनि है। ऐसे में इन्हें स्टील के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, नीलम या फिर फिरोजा रत्न खरीदना चाहिए।
  • मीन - मीन राशि का स्वामी गुरु है। ऐसे में इन्हें सोने/चांदी के आभूषण/सिक्का, पीतल के बर्तन या फिर स्फटिक श्री यंत्र आदि खरीदना चाहिए।

रखें इन बातों का ध्यान

  • दीवाली पर नई झाड़ू जरूर खरीदें।
  • इस घर में गोमती चक्र लाना से भी दरिद्रता दूर का नाश होता है।
  • दीवाली पूजन के लिए स्फटिक या पारद से बनी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदना भी बहुत फलदायी माना जाता है।


यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दीवाली पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानें इसका महत्व और नियम



अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476678