search

UP के इस जिले में स्टंटबाजी पर पुलिस सख्त, 198 बाइक चालकों पर कार्रवाई से मची खलबली

LHC0088 2025-10-9 19:36:22 views 1246
  

25 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवायी। सौ- पुलिस  



जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। मिशन शक्ति के तहत गत बुधवार की देर रात तक जांच अभियान चला। 75 स्थानों पर 1,181 वाहनों की जांच की गयी।

स्टंटबाजी कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले 198 दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। आठ चार पहिया वाहनों से हूटर उतरवाया गया। वहीं 25 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवायी गयी।

इसके साथ ही शासकीय तथा जाति सूचक शब्द लगे होने पर 27 चार पहिया वाहन स्वामियों पर कार्यवाही की गयी। गलत तरीके से नंबर प्लेट लगे होने पर नौ चार पहिया वाहनों के स्वामियों पर कार्यवाही की गयी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यातायात नियमों की अनदेखी करके आ-जा रहे 731 वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गयी। जबकि जरूरी कागजात के अभाव व अन्य कारण के चलते दो वाहनों को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- कानपुर ब्लास्ट के बाद एक्शन में प्रशासन, ACP और थाना प्रभारी समेत आठ को हटाया

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। आम जनमानस में यातायात नियमों,सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। जनपद पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148048

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com