search

लगातार अच्छा न खेल पाना दिल्ली कैपिटल्स को भ ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 87

कोलकाता। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच इयान बेल ने कहा कि रविवार शाम को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम का जोश हाई है। बेल ने माना कि लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाना उनके इस सीजन के अभियान की सबसे बड़ी कमी रही है।
    बेल ने मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारे कुछ दिन खराब रहे हैं, लेकिन कल खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी ट्रेनिंग की। सबका जोश हाई है। जाहिर है, केकेआर के खिलाफ बड़ा मैच है। हम इस समय अपनी तरफ से सब कुछ कर रहे हैं - ट्रेनिंग और तैयारी - सिर्फ अपना अगला मैच जीतने के लिए। मुझे लगता है कि यही सबसे जरूरी बात है। कल जीत हासिल करने के लिए हमें सही सोच और रवैये के साथ मैदान पर उतरना होगा।"




    उन्होंने कहा, "टीम के अंदर का माहौल बहुत शानदार है। खासकर खिलाड़ियों के बीच, कुछ ऐसे बेहतरीन लोग हैं जो अच्छे और बुरे, हर दौर में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं।"
    शानदार प्रदर्शन कर रही केकेआर के खिलाफ मैच खेलने पर ईयान बेल ने कहा, "बेहतरीन टीम है। हमें अपने घरेलू मैदान पर केकेआर के खिलाफ एक बुरे नतीजे का सामना करना पड़ा था।"
    उन्होंने कहा, "मैंने फिन एलन जैसे खिलाड़ियों के साथ काम भी किया है। उनकी काबिलियत को जानता हूं। नरेन के रूप में उनके पास शानदार खिलाड़ी है। उनकी पूरी टीम में वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी भरे हुए हैं, इसलिए हम जानते हैं कि कल हमें मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शायद इस सीजन में अब तक का हमारा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।"




    बेल ने कहा कि लगातार अच्छा न खेल पाना दिल्ली को भारी पड़ा है। मुझे लगता है कि ज्यादातर टीमें यही कहेंगी, खासकर वे टीमें जो टॉप चार में जगह नहीं बना पाई हैं। उनकी इस स्थिति की मुख्य वजह लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाना ही है। मुझे लगता है कि हमने इस सीजन में यह साबित कर दिया है कि हम 265 रन बना सकते हैं और उसके बाद 70 रन पर ऑल आउट भी हो सकते हैं। हम गेंदबाजी से भी 265 रन का बचाव नहीं कर पाए। हम कई बार अहम मौकों का फायदा नहीं उठा पाए।
    उन्होंने कहा, "आईपीएल में जीत-हार का अंतर बहुत कम होता है। एक कोच और एक खिलाड़ी के तौर पर, आप इस लीग में रहना चाहते हैं क्योंकि आप दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ सबसे ज्यादा दबाव में होते हैं। यहां सबसे बड़ा फैन बेस और सबसे अच्छे स्टेडियम हैं।"
    डीसी 13 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना न के बराबर है।






Deshbandhu











Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
148078