search

शनचो-23 का सफल प्रक्षेपण हुआ, चीनी अंतरिक्ष य ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 7

बीजिंग। चीनी मानवयुक्त अंतरिक्षयान शनचो-23 के अंतरिक्ष यात्री दल ने 25 मई को सही सलामत थ्येनकोंग अंतरिक्ष स्टेशन में सफलतापूर्वक प्रवेश किया, जो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के 8वें 'अंतरिक्ष मिलन' का प्रतीक है।
  शनचो-23 अंतरिक्ष यात्री दल में चू यांगचू, चांग चीयुआन और ली च्यायिंग शामिल हैं। ली च्यायिंग ने चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र से अंतरिक्ष यात्रा करने वाली पहली अंतरिक्ष यात्री बनकर इतिहास रच दिया है, और वह ल्यू यांग, वांग याफिंग और वांग हाओत्से के नक्शेकदम पर चलते हुए अंतरिक्ष में पहुंचने वाली देश की चौथी महिला अंतरिक्ष यात्री भी हैं।




    चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिलन और डॉकिंग के बाद, शनचो-23 अंतरिक्ष यात्री दल ने अंतरिक्ष यान के वापसी कैप्सूल से कक्षीय मॉड्यूल में सुचारू रूप से प्रवेश किया। 25 मई को सुबह 5:13 बजे, शनचो-21 अंतरिक्ष यात्री दल, जो पहले से ही कक्षा में थे, ने लंबी यात्रा करके चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे शनचो-23 अंतरिक्ष यात्री दल का स्वागत करने के लिए अपने "घर का दरवाजा" खोला। इसके बाद, दोनों अंतरिक्ष यात्री दलों ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई और अपने सुरक्षित आगमन की सूचना पूरे देश के लोगों को दी, जो उनके लिए चिंतित थे।




    बता दें कि यह चीनी अंतरिक्ष उड़ान के इतिहास में 8वां "अंतरिक्ष मिलन" है, और पहली बार हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के अंतरिक्ष यात्री का थ्येनकोंग अंतरिक्ष स्टेशन में तैनात करना है। इसके बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री दल अंतरिक्ष स्टेशन के भीतर कार्यों का हस्तांतरण करेंगे, जिसमें मिशन डॉकिंग, अंतरिक्ष स्टेशन की स्थिति के बारे में संचार आदि शामिल है।
    यह मिशन अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास चरण में प्रवेश कर रही परियोजना की 7वीं मानवयुक्त उड़ान है, और परियोजना की शुरुआत से अब तक का 40वां प्रक्षेपण है। अब तक,
    चीन ने 30 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा है, जिनमें से कुछ एक से ज़्यादा बार मिशन पर जा चुके हैं, जिससे कुल अंतरिक्ष यात्रियों की संख्या 47 हो गई है। इसके साथ ही, यह मिशन लॉन्ग मार्च श्रृंखला के वाहक रॉकेटों की 644वीं उड़ान और शनचो अंतरिक्ष यान की 23वीं उड़ान भी है।






Deshbandhu











Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
148078