search

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत, ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 85

नई दिल्ली। Monsoon Update 2026, IMD Rain Alert: यूपी, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। अभी हफ्तेभर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस बीच, लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केरल के रास्ते मॉनसून देश में एंट्री लेता है। पिछले 24 घंटे में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ के कई इलाकों में हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव की स्थिति रही।




पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी यही स्थिति रही। पंजाब के कई इलाकों में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के छिटपुट इलाके में हीटवेव चली।
मॉनसून के आते ही मिलने लगेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मॉनसून केरल समय से पहले पहुंच सकता है। 26 मई तक मॉनसून के आने की संभावना है, जबकि आमतौर पर यह एक जून को आता है। इसके बाद यह ऊपर के राज्यों की तरफ बढ़ता है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में पांच जून तक मॉनसून आता है। इसके बाद 10 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना में मॉनसून के आने की संभावना है। मालूम हो कि मुंबई में मॉनसून की भारी बरसात होती है और उससे निपटने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।




वहीं, गुजरात में 15 जून, मध्य प्रदेश में 15 जून तक मॉनसून आ सकता है। इसके अलावा, गुजरात के अन्य इलाकों में 20 और 25 जून तक मॉनसून के आने की संभावना है। मध्य प्रदेश को भी 25 जून तक मॉनसून कवर कर लेगा। छत्तीसगढ़ में मॉनसून 15 जून तक आ सकता है।
यूपी-बिहार, दिल्ली में कब तक आएगा मॉनसून?

उत्तर भारत में भीषण गर्मी की वजह से सभी यूपी-बिहार जैसे राज्यों में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी में 20 जून तक मॉनसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में 25 जून तक यह आ सकता है। बिहार में 10 जून तक मॉनसून के आने की उम्मीद है।




मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून 25 जून के आसपास एंट्री लेता है। वहीं, राजस्थान में मॉनसून के 25 जून से लेकर पांच जुलाई के बीच में कवर करने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में 25 जून तक मॉनसून आ सकता है। चूंकि इस बार मॉनसून केरल में समय से पहले आ रहा है तो संभावना है कि कुछ राज्यों में यह पहले पहुंच जाए।
मॉनसून से पहले इन राज्यों में भारी बारिश

मॉनसून के आने से पहले दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बरसात देखने को मिल रही। तमिलनाडु,पुडुचेरी, कराईकल में 21-26 मई के दौरान ,केरल, माहे, लक्षद्वीप में 21-25 मई, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में 21 मई, तेलंगाना में 21 व 22 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 21 से 25 मई के दौरान रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में 22-25 मई के दौरान गरज के साथ आंधी आने की संभावना है।
वहीं, पूर्वी भारत में 21-27 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 21-24 मई के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 23, 26, 27 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, 22 मई को बिहार में और 24-27 मई के दौरान, तथा 21-27 मई के दौरान झारखंड, ओडिशा में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होगी।






National Desk



Monsoonmonsoon2026Weather UpdateWeather Forecast









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
148078