भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
- 1293 - जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत।
- 1378 - बहमनी सुलतान दाऊद शाह की हत्या।
- 1421 - दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।
- 1609 - विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।
- 1766 - इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का निधन।
- 1873 - सान फ्रैंसिस्कों के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटेंट मिला।
- 1902 - क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।
- 1918 - भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का जन्म।
- 1927 - सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।
- 1932 - अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन।
- 1965 - कमांडर एम.एस. कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।
- 1972 - इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।
- 1977 - भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का जन्म।
- 1995 - रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष 'स्पेक्त्र' का सफल प्रक्षेपण।
- 1999 - कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा।
- 2000 - फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
- 2003 - पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
- 2004 - ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की। यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।
- 2006 - चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
- 2008 - कन्नड़ कवि अरविंद एस नाडकर्णी का निधन 20 मई 2008 को हुआ, जिन्हें कर्नाटक साहित्य अकादमी से सम्मानित किया गया।
- 2011 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑयल कम्पनी तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।
- 2011 - झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।

Deshbandhu
World HistoryIndian and World HistoryHistory
Next Story |