search

नासिक विधान परिषद चुनाव: 18 जून को मतदान, इस द ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 62

नासिक। महाराष्ट्र विधान परिषद के नासिक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जिसके साथ ही पूरे नासिक जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब जिले में चुनावी गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
  जिलाधिकारी एवं निर्वाचन निर्णय अधिकारी आयुष प्रसाद ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। चुनाव की अधिसूचना 25 मई को जारी होगी। इसके बाद उम्मीदवार 1 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 2 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 4 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले पाएंगे। मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा और मतगणना 22 जून को होगी।




  उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया जिला कलेक्टर कार्यालय, नासिक में पूरी की जाएगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।
  प्रशासन ने साफ किया है कि उम्मीदवार का नाम महाराष्ट्र की किसी भी विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है, तभी वे चुनाव लड़ सकेंगे। इस चुनाव में जिला परिषद, नासिक और मालेगांव महानगरपालिका, देवलाली कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य तथा जिले की नगर परिषदों और नगर पंचायतों के निर्वाचित सदस्य मतदाता होंगे।




  मतदान के लिए जिले में कुल 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र नासिक, दिंडोरी, इगतपुरी, निफाड, येवला, मालेगांव, चांदवड, कलवण और बागलाण तहसील कार्यालयों में स्थापित किए जाएंगे।
  जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने बताया कि इस चुनाव में ईवीएम की जगह मतपत्रिका प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदाताओं को उम्मीदवारों को पसंद क्रम के आधार पर वोट देना होगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए स्वतंत्र चुनाव निरीक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।
  प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता को लेकर सख्त चेतावनी भी दी है। बिना अनुमति सार्वजनिक या निजी संपत्तियों पर पोस्टर, बैनर, झंडे या चुनाव चिन्ह लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






Deshbandhu



politicsMaharashtraelection commission









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
148078