search

देश की जनता को पीएम मोदी पर विश्वास, लेकिन वि ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 61

अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों पर की गई अभद्र टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है।
  ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार चुनाव के बाद से विपक्ष घबराया हुआ है। बंगाल चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विपक्ष की छटपटाहट और बढ़ गई। चुनाव परिणाम के बाद से ही लोगों में बेचैनी बढ़ गई है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है। देश की जनता पीएम मोदी पर विश्वास कर रही है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो काम हो रहा है, विपक्ष को ये बातें पसंद नहीं आ रही हैं।




  उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष चाहता है कि प्रदेश में गुंडागर्दी हो, तानाशाही हो, दंगा-फसाद हो, लेकिन यूपी में एनडीए गठबंधन और योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि अमन-चैन रहे, भाईचारा रहे। सब लोग खुशहाल रहें, प्रदेश का विकास हो।
  मंत्री ओम प्रकाश ने राजकुमार भाटी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि हम उनके बयान की निंदा करते हैं। इस तरह का बयान देना समाज में वैमनस्यता पैदा करने के बराबर है। एक तरफ उनके नेता की ओर से कहा जा रहा है कि ब्राह्मण, राजपूत हमको वोट दें। वहीं दूसरी ओर जिस तरह की भाषा वह ब्राह्मणों के खिलाफ बोल रहे हैं, उसकी निंदा की जानी चाहिए।




  पश्चिम एशिया में बने हालात पर राजभर ने कहा कि कोई कमी नहीं आई है, लेकिन सरकार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी चुनौती एशिया में चल रहे युद्ध हैं।
  उन्होंने पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से जारी निर्देशों पर कहा कि हम पहले से ही केवल एक एस्कॉर्ट वाहन के साथ चलते हैं। हम ज्यादा तामझाम के साथ सफर नहीं करते। इसके अलावा, हम अपने ही वाहन से चलते हैं, जो सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया है।






Deshbandhu



Uttar PradeshpoliticsPM ModiOm Prakash Rajbhar









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
147937