search

एनआईटी-राउरकेला में जूनियर रिसर्च फेलो के 21 ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 48

भुवनेश्वर। देश के किसी सरकारी संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। दरअसल, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), राउरकेला, ने संविदा के आधार पर जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के कुल 21 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार जेआरएफ पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना सीवी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर सकते हैं।




  आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बुनियादी विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, व्यावसायिक पाठ्यक्रम में ग्रेजुएशन/मास्टर डिग्री, सीएसआईआर-यूजीसी नेट जिसमें व्याख्याता (सहायक प्रोफेसरशिप) शामिल है, और गेट या किसी राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।




  उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेटस को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता और परियोजना की आवश्यकता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, परीक्षा/इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 37,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।




  उम्मीदवारों को जांच परिणाम की सूचना ईमेल द्वारा 25 मई तक दी जाएगी। इसके बाद परीक्षा/साक्षात्कार एनआईट-राउरकेला पते पर व्यक्तिगत रूप से 5 जून तक आयोजित होगा। वहीं, चयनित होने की सूचना उम्मीदवारों को ईमेल द्वारा 18 जून तक दी जाएगी। इसके बाद कार्यभार ग्रहण करने की तिथि 29 जून तय की गई है।
  आवेदकों को योग्यता और भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनआईटी-राउरकेला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।






Deshbandhu



Odisha Newsstudy teamCarrier Ship









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
147871