search

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने 5.7 करोड़ रुपए से ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 60

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुंबई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे पर 5.7 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के हीरे जब्त किए हैं। इस दौरान दो लोगों को तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  डीआरआई के अनुसार, खास खुफिया जानकारी के आधार पर मुंबई एयरपोर्ट पर आरोपियों को रोका गया। जांच और पूछताछ के दौरान, दोनों यात्रियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने शरीर के अंदर दो-दो कैप्सूल छिपा रखे हैं।




  बाद में यात्रियों ने वे कैप्सूल बाहर निकाल दिए, जिससे 1,624 कैरेट के हीरे बरामद हुए। इनमें प्राकृतिक हीरे और लैब में बने हीरे शामिल थे। जब्त किए गए हीरों की कुल कीमत लगभग 5.70 करोड़ रुपए आंकी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन हीरों को अवैध रूप से निर्यात करने के उद्देश्य से जान-बूझकर छिपाया गया था।
  बरामद हीरों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। साथ ही, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।




  डीआरआई ने बताया कि उस सिंडिकेट को खत्म करने के लिए आगे की जांच चल रही है, जो कथित तौर पर इस तस्करी के काम में शामिल है और जिसके अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों से जुड़े होने के संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले, 20 अप्रैल को डीआरआई मुंबई ने एक आयातक को तंजानिया, सूडान और कनाडा से 139 करोड़ रुपए के 'तरबूज के बीज' और 'हरी मटर' की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
  डीआरआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, अवैध खेप को न्हावा शेवा बंदरगाह पर जब्त कर लिया गया और आयात करने वाली फर्म के मालिक, जो इस संगठित तस्करी के पीछे का मुख्य व्यक्ति था, को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।




  विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने 132 कंटेनरों को रोका, जिनमें लगभग 3,029 मीट्रिक टन माल था, जिसे गलत तरीके से 'तूर दाल/अरहर दाल' बताया गया था। जब्त की गई खेप का मूल्य लगभग 139 करोड़ रुपए है।
  विस्तृत जांच में यह सामने आया कि सामान के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। घोषित सामान 'तूर दाल/अरहर दाल' के बजाय, तंजानिया और सूडान से आए 2,710 मीट्रिक टन तरबूज के बीज और कनाडा से आए 319 मीट्रिक टन हरे मटर बरामद किए गए। सरकार ने इन वस्तुओं पर आयात के संबंध में सख्त पाबंदियां लगाई थीं, ताकि घरेलू किसानों को कम कीमत पर होने वाले आयात से बचाया जा सके।
  बयान में कहा गया है कि डीआरआई प्रतिबंधित/निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी के खिलाफ खुफिया जानकारी पर आधारित अभियानों को लगातार तेज कर रहा है। साथ ही, डीआरआई देश के आर्थिक हितों की रक्षा करने, घरेलू उत्पादकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने और आयात नियमों का पालन करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।
  







Deshbandhu Desk



DRI Diamond SeizureMumbai Airport Diamond Smuggling News 2026Mumbai Airport Crime UpdateRevenue Intelligence ActionCustoms Act Arrests India









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
147868