search

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का कहर, तीसरे दिन भी आंधी-तूफान के साथ हुई तेज वर्षा

LHC0088 2025-10-9 16:06:34 views 1171
  

तीसरे दिन भी पंजाब के कई जिलों में वर्षा हुई। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, लुधियाना। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व बंगाल से आ रही मानसूनी हवाओं से पंजाब में बुधवार को भी कई जिलों में तेज हवाओं के बीच वर्षा हुई। इससे दिन के साथ-साथ रात का तापमान गिरा।  

दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस व रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में 37.2 मिलीमीटर, लुधियानामें 24.4, पटियाला में 42.0, एसबीएस नगर में 48.4, होशियारपुर में 20.4, मोहाली में 11.5, रूपनगर में 33, पठानकोट में 7.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार से मौसम साफ हो जाएगा। 15 अक्टूबर तक वर्षा की संभावना नहीं है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165646