search

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन, चार धाम यात्रा से पहले बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का फैसला

deltin33 1 hour(s) ago views 687
Char Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा 2026 शुरू होने से पहले बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगा दी है। इन मंदिरों में बद्रीनाथ और केदारनाथ के प्रमुख मंदिर भी शामिल हैं। 19 अप्रैल से शुरू होने वाली पवित्र चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को, जबकि केदारनाथ के 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ के 23 अप्रैल को खुलेंगे।



इससे पहले 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं के एंट्री पर रोक लगाने वाला प्रस्ताव 10 मार्च को देहरादून स्थित BKTC के कैंप कार्यालय में हुई बजट बैठक के दौरान पारित किया गया। BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 121.7 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी गई।



अध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि इस तरह की रोक की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने आगे कहा कि केवल उन्हीं लोगों का स्वागत है जो सनातन धर्म का पालन करते हैं। बाबा केदारनाथ तथा बद्री विशाल में आस्था रखते हैं। उन्होंने पुष्टि की है कि अब इन 47 मंदिरों के गर्भगृह और परिसर में गैर-हिंदुओं का एंट्री आधिकारिक तौर पर प्रतिबंधित है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/religion/sheetala-ashtami-2026-today-is-bosoda-know-from-pooja-shubh-muhurat-and-vidhi-for-sheetla-ashatami-pooja-article-2381398.html]Sheetala Ashtami 2026 Today: आज है बोसोड़ा, जानें कब से कब तक है शुभ मुहूर्त, भोग और पूजा विधि?
अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 11:25 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/religion/sheetala-ashtami-2026-today-offer-basi-bhojan-to-mata-sheetala-today-must-listen-to-this-vrat-katha-article-2381292.html]Sheetala Ashtami 2026 Today: आज लगेगा माता शीतला को बासी भोजन का भोग, पूजा में जरूर सुनें ये व्रत कथा, वर्ना अधूरी मानी जाएगी पूजा
अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 7:00 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/religion/chaitra-navratri-2026-bring-these-5-things-home-for-goddess-durga-blessings-happiness-and-prosperity-article-2381270.html]Chaitra Navratri 2026: इस नवरात्रि मां दुर्गा का आशीर्वाद चाहते हैं तो घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास
अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 7:16 PM

चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू



उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया है। इसके माध्यम से श्रद्धालु इस वार्षिक हिमालयी तीर्थयात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हर साल मंदिरों में आने वाले तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के उद्देश्य से कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य डिजिटल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू की गई है।



पवित्र चारधाम तीर्थयात्रा 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ मंदिर तीन दिन बाद यानी 22 अप्रैल को खुलेगा। जबकि बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का स्वागत 23 अप्रैल से शुरू होगा।



चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य  



अधिकारियों ने चार धाम मंदिरों की यात्रा की योजना बना रहे सभी तीर्थयात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य भीड़ का बेहतर मैनेजमेट, सुरक्षा में सुधार और तीर्थयात्रा का अधिक सुगम अनुभव सुनिश्चित करना है।



पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालु कई डिजिटल माध्यमों से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान तीर्थयात्रियों को अपनी पहचान संबंधी डिटेल्स उपलब्ध कराना होगा। इसमें उनका आधार कार्ड भी शामिल है।



ये भी पढ़ें- PM Modi Visit Keralam: पीएम मोदी ने केरलम में फूंका चुनावी बिगुल! कोच्चि में किया भव्य रोड शो, करोड़ों की परियोजनाओं का किया उद्घाटन



चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?



श्रद्धालु आधिकारिक चार धाम यात्रा पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन \“टूरिस्ट केयर उत्तराखंड (Tourist Care Uttarakhand)\“ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना रजिस्ट्रेशन के मंदिरों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसलिए श्रद्धालुओं के लिए यह आवश्यक है कि वे इस प्रक्रिया को पहले से ही पूरा कर लें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478122